Hormonal Imbalance: हमारी बॉडी में कई तरह के हार्मोन्स होते हैं, जिनका अलग-अलग काम होता है। हार्मोनल इंबैलेंस को बैलेंस रखने के लिए एक बढ़िया डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है. किशोरावस्था के शुरुआती दौर में हार्मोनल इंबैलेंस के कारण आमतौर पर चेहरे पर कील मुंहासे निकलने लगते हैं, मूड स्विंग्स ,चिड़चिड़ापन ,एकाग्रता ना होना और थकान जैसे लक्षण असंतुलित हार्मोन्स के कारण ही होते है। यहां तक कि महिलाओं में पीसीओडी और पीसीओएस जैसी गंभीर समस्या भी हार्मोनल इंबैलेंस का ही नतीजा है। हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए आपको अपने डाइट में इन पांच सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए।
हार्मोन के संतुलन को बनाए रखेंगी ये सब्जियां-
1. टमाटर-
टमाटर का सेवन करने से शरीर में हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। इसमें मौजूद गुण शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। यह पेट से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है।
2. ब्रोकली-
एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को ब्रोकली का सेवन अवश्य करना चाहिए। ब्रोकली शरीर में अन्य कई हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
3. एवोकाडो-
असंतुलित हार्मोन्स की समस्या को दूर करने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह हार्मोन को एक्टिव करने और हार्मोन प्रोडक्शन में मदद करता है।
4. पालक-
हरी सब्जियां तो हमारे शरीर के लिए वरदान होती हैं पालक का सेवन करने से आयरन की कमी नहीं होती जो कि शरीर में खून की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद है पालक का सेवन शरीर में हार्मोन असंतुलन को ठीक करने में भी बहुत असरदार है।
5. चुकंदर-
चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। यह हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से निपटने में भी सहायता करते हैं। खून की कमी होने पर चुकंदर का सेवन बेस्ट ऑप्शन है।
आपके शरीर के किसी भी हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है तो बॉडी के बाकी पार्ट्स के कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं. आपके शरीर में हार्मोन्स की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
