हेल्थ

चाय पीने के शौकीन दें ध्यान, चाय को कड़क बनाने के चक्कर में ज्यादा उबालना खतरनाक, इन बीमारियों के बन जाएंगे मीरज

Overboiling Milk Tea Side Effects: अगर आप भी कड़क चाय के शौकीन हैं और उसे ज्यादा देर तक उबालते हैं तो सावधान हो जाएं। ज्यादा उबली हुई चाय सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इससे पाचन, नींद और हॉर्मोन तक प्रभावित हो सकते हैं। जानिए एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार चाय उबालने का सही तरीका और इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा।

Image

Chai ko zyada ubalne ke nuksan

Overboiling Milk Tea Side Effects: चाय का नाम सुनते ही बहुत लोगों का मूड बन जाता है। सुबह उठते ही अगर एक कड़क चाय मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वो ज्यादा देर तक उबाली गई चाय, जो आपको कड़क लगती है, आपकी सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक हो सकती है? अक्सर लोग सोचते हैं कि जितनी ज्यादा उबली चाय होगी, उतनी स्ट्रॉन्ग और बेहतर होगी। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चाय को जरूरत से ज्यादा उबालना हमारे शरीर पर उल्टा असर डाल सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है।

ज्यादा देर तक चाय उबालना सेहत के लिए सही नहीं

अगर आप चाय को ज्यादा देर उबालते हैं, तो इससे न सिर्फ चाय का स्वाद खराब होता है, बल्कि इससे चाय में कैफीन और टैनिन की मात्रा भी बढ़ जाती है। इससे चाय का असर हमारे पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम पर बुरा पड़ सकता है।

ज्यादातर देर तक चाय उबालने के नुकसान - chai ko zyada ubalne ke nuksan

कड़क चाय बन सकती है सिरदर्द की वजह

अगर आप दिन में कई-कई काप चाय पीते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए और भी अधिक खतरनाक हो सकता है। इससे कुछ लोगों को सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं सताने लगती हैं। ऐसे में ज्यादा कैफीन आपके दिमाग को ओवरस्टिम्युलेट करने का काम करता है।

नींद उड़ाने का भी काम करती है

अगर आप रात को चाय पीते हैं, खासतौर पर ज्यादा उबली हुई, तो आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। यह मेलाटोनिन नाम का नींद लाने वाला हार्मोन कम कर देती है जिससे अनिद्रा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

पेट और पाचन पर भी असर

ज्यादा उबली चाय से गैस, एसिडिटी और अपच की दिक्कत बढ़ जाती है। चाय में मौजूद तत्व जब जरूरत से ज्यादा रिलीज होते हैं, तो वो पेट को नुकसान पहुंचाते हैं और पाचन धीमा कर देते हैं।

चाय उबालने का सही समय कितना है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चाय को 3 से 4 मिनट से ज्यादा नहीं उबालना चाहिए। इससे उसका स्वाद बना रहता है, जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं और शरीर पर भी अच्छा असर पड़ता है।

अगर आप भी दिन की शुरुआत चाय से करते हैं, तो बस ध्यान रखें कि उसे ज़रूरत से ज्यादा ना उबालें। कड़क चाय का चस्का नुकसान भी कर सकता है। हेल्दी रहने के लिए सही तरीका अपनाएं और चाय को स्वाद के साथ सेहतमंद भी बनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article