हेल्थ

बढ़ते वजन की वजह आपकी ये गलतियां तो नहीं? मोटापे से पीड़ित 90 प्रतिशत लोग करते हैं रात में ये गलती

Weight Gain Mistakes In Hindi: हम में से ज्यादातर लोग रात में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो वजन बढ़ाने में योगदान देती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि 90 प्रतिशत लोग रात में ये गलतियां जरूर करते हैं। लेकिन अगर वजन वजन कंट्रोल रखना है, तो इस तरह की गलतियों से सख्त बचना चाहिए।

Image

Mistakes That Cause Weight Gain

Weight Gain Mistakes In Hindi: शरीर का बढ़ता वजन आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। आजकल हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से ग्रसित है। बढ़ती उम्र के साथ तो वजन बढ़ना फिर भी सामान्य है, क्योंकि इस दौरान व्यक्ति की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, लेकिन कम उम्र में वजन बढ़ना और तोंद निकलना चिंता का विषय है। ऐसा इसलिए क्योंकि मोटापा कई गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज, बीपी और हृदय रोग आदि जैसी समस्याएं भी मोटापे के कारण देखने को मिल सकती हैं। बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि वे खाते तो सीमित हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन बढ़ जाता है, वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं बिना ज्यादा खाए भी उनका वजन क्यों बढ़ रहा है? आपको बता दें कि हम में से ज्यादातर लोग रात में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो वजन बढ़ाने में योगदान देती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि 90 प्रतिशत लोग रात में ये गलतियां जरूर करते हैं। लेकिन अगर वजन वजन कंट्रोल रखना है, तो इस तरह की गलतियों से सख्त बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको रात में की जाने वाली ऐसी आम गलतियां बता रहे हैं, जो मोटापे का कारण बनती हैं।

मोटापे का कारण बनती हैं रात में की गई ये गलतियां - Mistakes That Cause Weight Gain

देर रात खाना

बहुत से लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि वे रात में उठ-उठकर कुछ न कुछ खाते रहते हैं। रात में हमारी पाचन क्रिया बहुत धीमी होती है, इस दौरान भोजन के पूरी तरह पचने की संभावना कम होती है। अनपचा भोजन वजन बढ़ाने में योगदान देता है।

डिनर बहुत भारी करना

रात के खाने में हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हमेशा हल्का भोजन करना चाहिए। पाचन क्रिया धीमी होने की वजह से भोजन ठीक से न पचने की समस्या आती है। जिन लोगों का पाचन पहले से कमजोर है, उनके लिए तो यह और भी नुकसानदेह हो सकता है।

जंक फूड्स खाना

लोगों को अक्सर हम देखते हैं कि उन्हें जंक फूड्स खाने की क्रेविंग बहुत होती है। लेकिन आपको बता दें कि ये फूड्स भले ही दिखने में बहुत कम लगते हैं लेकिन इनमें कैलोरी भरपूर मात्रा में होती हैं। पिज्जा-बर्गर या आइस्क्रीम जैसी चीजें कैलोरी से भरपूर होती हैं और वजन बढ़ाने में योगदान देती हैं।

देर रात जागना

ज्यादातर लोग रात में मोबाइल, टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन से चिपके रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर आपको रात में भूख लगती है और आप कुछ न कुछ अनहेल्दी का खा लेते हैं।

एक्सरसाइज न करना

लोग सुबह ऑफिस आदि की भागदौड़ के चक्कर में वर्कआउट नहीं कर पाते हैं, लेकिन रात में भी शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना वजन बढ़ाने में योगदान देता है। भले ही आप रात में हैवी एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, लेकिन कुछ समय पैदल चलने का प्रयास जरूर करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article