हेल्थ

आयुष मंत्रालय ने बताया स्ट्रेस, नींद और बीपी से छुटकारा पाने का रामबाण तरीका, जान लें ध्यान के फायदे

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Sep 2, 2025, 02:03 PM IST

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, ध्यान, जिसे मेडिटेशन भी कहते हैं, दरअसल एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें हम अपने मन को शांत करके अंदर की शांति को महसूस करते हैं। जब हम ध्यान करते हैं, तो हमारा पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ अपनी सांसों और अपने अंदर की आवाज पर होता है। इससे हम अपने मन के शोर-शराबे से दूर होकर खुद से जुड़ते हैं।

Image

ध्यान के फायदे (Image: istock)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव में है। काम का दबाव, पढ़ाई की टेंशन, घर-परिवार की जिम्मेदारियां, और सामाजिक जीवन की भागदौड़ ने हमारी जिंदगी को काफी जटिल बना दिया है। इसकी वजह से अक्सर हम लोगों का मन बेचैन रहता है। इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ध्यान यानी मेडिटेशन के महत्व और फायदे के बारे में बताया गया है।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, ध्यान, जिसे मेडिटेशन भी कहते हैं, दरअसल एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें हम अपने मन को शांत करके अंदर की शांति को महसूस करते हैं। जब हम ध्यान करते हैं, तो हमारा पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ अपनी सांसों और अपने अंदर की आवाज पर होता है। इससे हम अपने मन के शोर-शराबे से दूर होकर खुद से जुड़ते हैं।

ध्यान करने से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं। ध्यान से, हमारे मन का भय, गुस्सा, तनाव और चिंता जैसी नकारात्मक भावनाएं दूर होती है। जब हम रोज ध्यान लगाते हैं, तो हमारे दिमाग में सकारात्मक सोच आती है। इससे हम अपने अंदर भावनात्मक संतुलन पा सकते हैं। जब हम भावनाओं को समझकर नियंत्रित करना सीखते हैं, तो गुस्सा कम होता है और मन शांत रहता है।

ध्यान एक ऐसा माध्यम है, जो हमारी एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है। आज के समय में हर कोई मल्टीटास्किंग है, जिससे हमारा ध्यान भटक जाता है। लेकिन, ध्यान लगाते हुए हम अपने मन को एक जगह स्थिर करना सीख जाते हैं। इससे हमारी याददाश्त बेहतर होती है और हम मुश्किल कामों को भी करने में आसानी होती है। इसके साथ ही, ध्यान हमारी इच्छाशक्ति को भी मजबूत करता है। जब मन शांत और सशक्त होता है, तो हम अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक मेहनत और लगन से काम कर पाते हैं।

ध्यान का एक और बड़ा फायदा है कि यह शरीर और मन को आराम देता है। जब हम दिनभर की भागदौड़ के बाद ध्यान लगाते हैं, तो हमारे शरीर को काफी आराम मिलता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। ध्यान करने से थकावट दूर होती है। यह शरीर की ऊर्जा को फिर से बढ़ाता है, जिससे हम तरोताजा महसूस करते हैं।

ध्यान करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए अपनी आंखें बंद कर लें, फिर धीरे-धीरे गहरी सांस लें और अपने सारे विचारों को धीरे-धीरे शांत करना। जैसे ही हमारा मन शांत होता है, हमारे अंदर एक सुखद और स्थिरता का अनुभव होता है। आयुष मंत्रालय का कहना है कि ध्यान की यह प्रक्रिया हमें न केवल मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी बेहतर बनाती है।

आज के समय में वैज्ञानिक भी मेडिटेशन के फायदे मानते हैं। कई शोधों से पता चला है कि नियमित ध्यान करने से न केवल तनाव और चिंता कम होती है, बल्कि नींद की समस्या भी दूर होती है। कई लोग जिनको रात में ठीक से नींद नहीं आती, उनके लिए ध्यान एक आसान और प्रभावी उपाय हो सकता है। जब हमारा मन शांत होता है, तो हम जल्दी सो पाते हैं और अच्छी नींद भी लेते हैं।

साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग ध्यान की मदद से अपनी सेहत बेहतर कर सकते हैं। ध्यान से शरीर को आराम मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन सही होता है, और दिल के कामकाज में सुधार आता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article