Male Contraceptive Pills: प्रेग्नेंसी रोकने के लिए कंडोम से लेकर गर्भनिरोधक गोलियों तक का इस्तेमाल किया जाता है। अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए इन चीजों के प्रसार पर भी काफी जोर दिया जाता है। कंडोम पुरुष इस्तेमाल करते हैं और महिला गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं। अब शोधकर्ताओं ने पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां विकसित करने का दावा किया है। इस पिल को सेक्स से 30 मिनट पहले खाने से कम से कम दो घंटे तक प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है।
एक नए शोध में पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां तैयार करने का दावा किया गया है। दावा है कि यह गोली पुरुष के अस्थायी रूप से शुक्राणु तैयार होने की प्रक्रिया को रोकती है। इसके चलते यह गोली गर्भधारण को रोकती है। लंबे समय से यह बात उठती रही है कि पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां होनी चाहिए और अब यह बात सच होने जा रही है क्यों पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियों की खोज हो गई है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि पुरुषों द्वारा इस दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका 16 घंटे तक रहता है।
इस अध्ययन के संबंध में 14 फरवरी को नेचर कम्युनकेशंस पत्रिका में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस संबंध में अध्ययन के सह वरिष्ठ लेखक डॉ जोचेन बक और डॉ लोनी लेविन हैं जोकि वेइल कॉर्नेल मेडिसिन में फॉर्माकोलॉजी के प्रोफेसर हैं। उनका कहना है कि यह दवा एक गेम चेंजर साबित होगी। इस स्टडी को चूहों पर किया गया और TDI 11861 नाक एसएसी अवरोधक की एक खुराक चूहों को दी गई। ऐसे में यह देखा गया कि यह एक खुराक चूहों के शुक्राणु को ढाई घंटे तक स्थिर करती है।
चूहों पर इस गोली का किसी तरह का कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं देखने को मिला है। शोधकर्ताओं ने इस पिल को 100 फीसदी प्रभावी माना है। यह शोध अमेरिकी मेडिकल एजेंसी National Institutes of Health (NIH) की ओर से किया गया है।
