हेल्थ

Leg Day को बनाएं ज्यादा असरदार, इन मसल्स को करें साथ में ट्रेन

leg day workout: अगर आप जिम में लेग डे पर सिर्फ पैरों की एक्सरसाइज करके घर लौट आते हैं, तो शायद आप बेहतर रिजल्ट मिस कर रहे हैं। सही मसल कॉम्बिनेशन वर्कआउट को असरदार बना सकता है।

Image

Leg Day को बनाएं ज्यादा असरदार (फोटो: AI)

leg day workout: लेग डे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं। लेकिन, अगर आप लंबे समय से जिम जा रहे हैं तो आप इस बात से वाकिफ होंगे कि बॉडी की ओवरॉल ग्रोथ के लिए पैरों की एक्सरसाइज कितनी जरूरी है। अगर आप लेग डे को स्किप करते हैं, तो शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है और ऊपर का हिस्सा मजबूत होने के बावजूद पैर कमजोर रह सकते हैं। जिम में लेग डे के दिन आपको बेहतर रिजल्ट मिल सके इसके लिए आप अपने वर्कआउट में कुछ नया एड कर सकते हैं। सही मसल कॉम्बिनेशन वर्कआउट अपनाने से ताकत बढ़ती है और वर्कआउट भी ज्यादा असरदार बनता है।

लेग के साथ कौन-सी मसल ट्रेन करना सबसे अच्छा रहता है?

फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो लेग डे के दिन आप काफ (Calves), एब्स या फिर शोल्डर्स की ट्रेनिंग कर सकते हैं। ऐसा करना अच्छा विकल्प माना जाता है। अगर आपने हैवी लेग वर्कआउट किया है, तो उसके बाद एब्स की एक्सरसाइज आसानी से की जा सकती है। मीडियम इंटेंसिटी के लेग वर्कआउट के साथ शोल्डर्स को ट्रेन कर सकते हैं।

किन मसल्स को लेग डे के साथ नहीं करना चाहिए?

लेग डे के साथ बैक या चेस्ट की हैवी ट्रेनिंग ना करें क्योंकि बैक और चेस्ट भी हैवी मसल्स हैं और ये भी टाइम मांगते हैं। लेग एक्सरसाइज पहले से ही शरीर की काफी एनर्जी ले लेती हैं। ऐसे में अगर आप उसी दिन चेस्ट या बैक का वर्कआउट भई करते हैं तो आपको बेहद थकान हो सकती है। ज्यादा थकान की स्थिति में अगर आप वर्कआउट करते हैं तो चोट लगने का खतरा भी बढ़ सकता है।

सही वर्कआउट स्प्लिट है बेहद जरूरी

सही प्लान के साथ अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो इसका आपको जमकर फायदा हो सकता है। उदाहरण के तौर पर आप इस तरह का वर्कआउट स्प्लिट अपना सकते हैं।

सोमवार: चेस्ट + ट्राइसेप्स

मंगलवार: बैक + बाइसेप्स

बुधवार: लेग्स + एब्स

गुरुवार: शोल्डर्स

शुक्रवार: कमजोर मसल ग्रुप या फुल बॉडी

शनिवार: कार्डियो और स्ट्रेचिंग

रविवार: आराम (Rest Day)

मिल जाएगा अच्छा रिजल्ट के लिए इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप जिम में अच्छा रिजल्ट चाहते हैं तो कुछ बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना होगा। वर्कआउट के अलावा रोजाना पर्याप्त प्रोटीन लें, 7-8 घंटे की नींद भी बेहद जरूरी है इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखें। जिम में दिखाने के लिए ज्यादा वजन उठाने की कोशिश ना करें। इसके अलावा, लेग डे के बाद शरीर को रिकवर होने का समय देना भी बेहद जरूरी है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article