Water And Weight Loss Connection: खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण ज्यादा वजन की समस्या काफी लोगों परेशान हैं। बढ़ा हुए वजन न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि इसके कारण कई तरह की हेल्थ संबंधी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। वहीं वेट लॉस करने के लिए लोग दिन भर भूखा रहने से लेकर घंटों में जिम जाकर पसीना बहाने से लेकर क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सिर्फ पानी पीकर अपना वजन कम कर सकते हैं। जी हां यदि आप हमारे बताए तरीके से वाटर इंटेक करते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि क्या है पानी और वजन का संबंध?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हालिया शोध में वेट लॉस और वॉटर इंटेक के बीच एक गहरा संबंध सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक है। पानी न सिर्फ हमें हाइड्रेट रखता है, बल्कि ये हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में मदद करता है। आंकड़ों की मानें को रोजाना 1.5 से 2 लीटर पानी पीने से आपकी कैलोरी बर्न करने की क्षमता 30% तक बढ़ जाती है। यही कारण है कि हमारा वजन भी तेजी से कम होने लगता है।
भूख और प्यास में अंतर
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जब हमें भूख लगती है, तो हम अक्सर कुछ खाने की तरफ चले जाते हैं। लेकिन जब हमें प्यास लगती है तो शरीर को पानी की जरूरत होती है, लेकिन अक्सर हम कुछ खा लेते हैं। जिससे अनावश्यक कैलोरी इंटेक होने लगता है। जो हमारे वजन को बढ़ाने का काम करता है। वहीं यदि आप 2 घंटे के अंतराल पर 1 गिलास पानी पी लेते हैं, तो ये आपकी भूख को भी नियंत्रित करता है।
शरीर की सफाई में करागर
यदि आप रोजाना 3 लीटर वॉटर इंटेक का नियम बना लेते हैं, को इससे न केवल आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी। बल्कि इससे आपका शरीर भी डिटॉक्स होने लगता है। पानी आपके लिवर और किडनी में टॉक्सिन को साफ कर बाहर निकाल देते हैं। जिससे आपका शरीर पूरी तरह साफ हो जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
