खानपान की कमी और खराब होती लाइफस्टाइल ये दोनों चीजें मिलकर हमारे वजन को बढ़ाने का काम करती है। यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करने के तमाम प्रयास करके देख चुके हैं, तो आपको हम आपको एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। जी हां यदि आप रोज सुबह पानी में भिगोकर चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है। चिया सीड्स में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होती है। जिसमें विटामिन-सी, विटामिन बी3, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं। जिससे आपको वेट लॉस में हेल्प होती है।
चिया सीड्स वेट लॉस में कैसे मदद करते हैं?
आपने अक्सर लोगों को चिया सीड्स का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए करते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसे चिया सीड्स आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। तो आपको बता दें कि चिया सीड्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि जब आप चिया सीड्स को पानी में मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।
वेट लॉस के लिए चिया सीड्स का सेवन कब करें?
चिया सीड्स के पानी का सेवन वेट लॉस के लिए सबसे बेहतर सुबह के समय होता है। इसके लिए आप रात भर पानी में बीजों को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसे पी लें। इसके अलावा आप किसी तरह के ब्रेकफास्ट में भी चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि दलिया या सलाद के साथ चिया सीड्स को खाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
