हेल्थ

पुरुषों में जल्दी बढ़ रहा दिल की बीमारी का खतरा, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

दिल की बीमारी को अक्सर उम्र से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में दिल की बीमारी 10 साल तक पहले आ सकती है। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में...

Image

पुरुषों में जल्दी हार्ट रोगों के कारण

Heart Disease Risk in Men: दिल की बीमारी को अक्सर बढ़ती उम्र का असर कहा जाता है। वहीं ज्यादातर लोग को हार्ट रोगों को 60 साल के बाद की बीमारी ही मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज युवाओं में दिल से जुड़ी कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है। वहीं हाल ही में आई नई रिसर्च हमें बताती है कि दिल की समस्या युवावस्था से ही शुरू हो सकती है। एक अध्ययन ने यह चौंकाने वाला तथ्य उजागर किया है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में दिल की बीमारी लगभग 10 साल पहले विकसित हो सकती है। ऐसे में आपको यह समझना जरूरी है कि समय रहते इसके जोखिम और बचाव के उपायों को अपनाना जरूरी है।

क्या कहती है स्टडी?

18 से 30 वर्ष के 5,000 से अधिक युवाओं पर लंबे समय तक किए गए अध्ययन (CARDIA स्टडी) में पाया गया कि पुरुषों में कोरोनरी हार्ट डिजीज के मामले महिलाओं की तुलना में औसतन 10 साल पहले देखने को मिल जाते हैं। हालांकि शोध में यह भी सामने आया कि 20–29 साल की उम्र तक पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही इस बीमारी का जोखिम लगभग समान रहता है, लेकिन 35 वर्ष के आसपास पुरुषों में इसका खतरा तेजी से बढ़ने लगता है और 50 साल की आयु तक यह अंतर बना रहता है।

पुरुषों में दिल की बीमारी का खतरा क्यों ज्यादा होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पुरुषों में दिल की बीमारी ज्यादा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे महिलाओं में मौजूद एस्ट्रोजन हार्मोन कुछ समय तक हार्ट को सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि पुरुषों में यह हार्मोनल सुरक्षा मौजूद नहीं होती। इसके अलावा पुरुष में कम उम्र से ही धूम्रपान, शराब सेवन, तनाव, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधि की कमी जैसे कारण देखने को मिलते हैं। ये सभी कारण मिलकर दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं।

कैसे करें बचाव?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हार्ट डिजीज से बचाव की शुरुआत युवावस्था से ही होनी चाहिए। जिसके लिए आप संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव नियंत्रण, धूम्रपान से दूरी और समय-समय पर हेल्थ चेकअप जैसे कदम उठा सकते हैं। ये सभी स्टेप आपके दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article