क्रिकेट

IND vs NZ 4th ODI Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच आज, जानिए कैसी रहेगी माउंट मोनगानुई की पिच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट मोनगानुई में खेला जाएगा। जानिए कैसा रहे बे ओवल मैदान की पिच का मिजाज और माउंट मोनगानुई के मौसम का हाल?

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट मोनगानुई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सीरीज के अबतक खेले गए तीन मैच में शुरुआत दो में जीत दर्ज करके 2-0 की बढ़त बना ली थी। सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। ऐसे में सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई। लेकिन गुरुवार को भारतीय टीम नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में सीरीज अपने नाम करने पड़ेगी। शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे अहम खिलाड़ी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे। इन खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के मद्देनजर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन खिलाड़ियों की जगह इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी लेंगे। भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण में भी बदलाव होगा। वहीं कीवी टीम ने भी अपनी टीम में बदलाव का ऐलान किया है। कई अहम खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्रवार को माउंट मोनगानुई में कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

भारत बनाम न्यूजीलैंड मौसम का हाल (IND vs NZ 4th ODI Weather Report)

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच पर बारिश का साया नहीं मंडरा रहा है। माउंट मोनगानुई में शुक्रवार को बारिश की संभावना बिलकुल नहीं है। मौसम साफ रहेगा और क्रिकेट प्रेमियों को पूरा मैच देखने को मिलेगा। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हल्की रफतार से हवा भी चलेगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 4th ODI Pitch Report)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को माउंट मोनगानुई के बे ओवल में मुकाबला खेला जाएगा। पिछले सप्ताह यहां काफी बारिश हुई थी। मौसम ज्यादा गर्म नहीं है ऐसे में पिच पर निश्चित तौर पर नमी होगी। इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में पहले बल्लेबाजी करने और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के बीच लगभग बराबरी का है। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को मामूली बढ़त हासिल है। इस मैदान पर वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर 268 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 246 रन है। यहां वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 7 विकेट पर 371 रन है। और सबसे छोटा स्कोर 202 रन है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2019 में 371 रन बनाए थे। इस मैदान पर 300 रन का लक्ष्य भी चेज हो चुका है। पिच पर गेंद को उछाल मिलता है और बल्लेबाज भी आसानी से शॉट खेल पाते हैं। गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। शुरुआत में पिच पर नमी की वजह से बल्लेबाजों को सीम और स्विंग मूवमेंट मिलता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम ने 54 प्रतिशत मैच जीतने में सफल रही है ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

दोनों टीम इस प्रकार हैं:

न्यूजीलैंड:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग।

भारत:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article