हेल्थ

चिप्स की आदत छुड़ानी है? अपनाएं बच्चों के लिए ये सेहतमंद अल्टरनेटिव

Healthy Snacks: अगर आप अपने बच्चों की स्नैकिंग की आदत को थोड़ा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आलू चिप्स की जगह इन ऑप्शंस को जरूर ट्राई करें। ये स्वाद भी देंगे और सेहत भी संभालेंगे।

Image

बच्चों के लिए सेहतमंद अल्टरनेटिव (फोटो: AI)

Healthy Snacks: आलू चिप्स लगभग हर बच्चे को पसंद होते हैं। इनका कुरकुरा और नमकीन स्वाद बच्चों को बहुत भाता है। लेकिन अगर आलू चिप्स ज्यादा खा लिया जाए तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इनमें काफी ज्यादा तेल और नमक होता है, जिससे आगे चलकर तमाम तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपके बच्चों में भी चिप्स खाने की आदत है और आप इसे छुड़वाना चाहते हैं, तो चिंता मत कीजिए। नीचे कुछ ऐसे हेल्दी विकल्प (Potato chips alternatives) दिए गए हैं जो स्वाद में भी अच्छे हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

1- केल चिप्स

केल एक हरी पत्तेदार सब्जी होती है जो बहुत पौष्टिक होती है। इसके चिप्स बनाने के लिए इसकी पत्तियों को छोटे टुकड़ों में काट लें, थोड़ा सा ऑलिव ऑयल और मसाले डालें और ओवन में बेक करें। ये चिप्स कुरकुरे भी होते हैं और हेल्दी भी।

2- एयर-फ्रायर जुकीनी चिप्स

जुकीनी के पतले स्लाइस काटकर एयर-फ्रायर में बना सकते हैं। ये बिल्कुल चिप्स जैसे कुरकुरे लगते हैं लेकिन इनमें तेल बहुत कम होता है। इन्हें किसी डिप के साथ खाया जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है।

3- कमल ककड़ी चिप्स

कमल ककड़ी के पतले स्लाइस काटकर इन्हें बेक या एयर-फ्राई कर लें। ऊपर से मसाले डालकर इन्हें टेस्टी बनाया जा सकता है। ये आलू चिप्स का एक बढ़िया और हेल्दी विकल्प है।

4- फूलगोभी चिप्स

फूलगोभी से बने चिप्स कम कार्ब्स वाले और हेल्दी होते हैं। इन्हें ओवन या एयर-फ्रायर में आसानी से बनाया जा सकता है। थोड़ा सा चीज़ और मसाले डालकर इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

5- भुने हुए चने

चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। भुने हुए चने एकदम क्रंची स्नैक की तरह होते हैं और पेट भी भरते हैं। इन्हें हल्के मसालों के साथ भूनकर खाया जा सकता है।

इन ऑप्शंस को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये विकल्प स्वाद भी देते हैं और सेहत भी। ऐसे में बच्चों में स्नैकिंग की आदत थोड़ा हेल्दी रूप ले लेगी। बच्चों के साथ-साथ अगर आपका दिन भी चिप्स खाए बिना अधूरा रहता है तो फिर ये सेहतमंद अल्टरनेटिव आपके लिए भी कारगर साबित हो सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article