हेल्थ

Raita Benefits: वजन घटाने से लेकर बॉडी हाइड्रेट रखने तक, रायता खाने के हैं कमाल के फायदे, जानें बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 12, 2023, 08:28 AM IST

Raita Benefits: गर्मियों के मौसम में रायते का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लोगों को रायते भी अलग अलग तरह के पसंद होते हैं। कोई बूंदी का रायता खाना पसंद करता है तो कोई लौकी तो कोई खीरे का। रायता सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। खीरे का रायता अमुमन हर व्यक्ति को पसंद होता है। गर्मियों में खीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Image

खीरे का रायता खाने के फायदे

Raita Benefits: गर्मियों के मौसम में रायते का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लोगों को रायते भी अलग अलग तरह के पसंद होते हैं। कोई बूंदी का रायता खाना पसंद करता है तो कोई लौकी तो कोई खीरे का। रायता सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। खीरे का रायता अमुमन हर व्यक्ति को पसंद होता है। गर्मियों में खीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खीरे का रायता स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत का भी खजाना माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ साथ लू से भी बचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको खीरे का रायता खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही आपको खीरे का रायता बनाने की रेसिपी के बारे में भी बताएंगे।

खीरे का रायता खाने के फायदे - Cucumber Raita Benefits In Hindi

शरीर को हाइड्रेट रखे

खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में खीरे के रायते का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहती है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

पाचनतंत्र के लिए

खीरे के रायते का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। गर्मियों में खीरे का रायता खाने से गैस, कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

ब्‍लड प्रेशर करे कंट्रोल

खीरे का रायता ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी सहायक साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार है।

वेट लॉस

खीरे का रायता खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। फाइबर से भरपूर खीरे का रायता पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

खीरे का रायता बनाने की विधि - Cucumber Raita Recipe In Hindi

खीरे का रायता तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक बर्तन में एक कप गाढ़ा दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें। अब इसमें खीरा, सफेद नमक, काला नमक, भुना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इन सभी को मिक्स करें और रायते का जायके का स्वाद चखें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article