हेल्थ

Tiger Nuts Benefits: इम्युनिटी बूस्ट करने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, बड़े काम का है Tiger Nuts, अभी जान लें इसके हैरान करने वाले फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 3, 2023, 10:47 AM IST

Tiger Nuts Benefits: स्वस्थय रहने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सेवन करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर्स नट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। नट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। काजू, अखरोट जैसे नट्स का सेवन तो हम सभी लोगों ने किया होगा लेकिन क्या कभी आपने टाइगर नट्स का सेवन किया है।

Image

Tiger Nuts

Tiger Nuts Benefits: स्वस्थय रहने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सेवन करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर्स नट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। नट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। काजू, अखरोट जैसे नट्स का सेवन तो हम सभी लोगों ने किया होगा लेकिन क्या कभी आपने टाइगर नट्स का सेवन किया है। पोषक तत्वों से भरपूर टाइगर नट्स सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। टाइगर नट्स को अर्थ अलमंड, नट घास के नाम से भी जाना जाता है। टाइगर नट्स का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। टाइगर नट्स की खेती स्पेन में होती है। टाइगर नट्स फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका रोजाना सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहने के साथ साथ इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको टाइगर नट्स के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

टाइगर नट्स का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे- Benefits of eating Tiger Nuts

इम्युनिटी करे बूस्ट

नियमित रूप से टाइगर नट्स का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में टाइगर नट्स को शामिल करते हैं तो आपको वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए टाइगर नट्स बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें अमीनो एसिड आर्जिनिन पाया जाता है, जो इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र के लिए

फाइबर, कैटालेज, लाइपेस और एमाइलेज जैसे तत्वों से भरपूर टाइगर नट्स का सेवन करने से गैस, अपच और दस्त की समस्या दूर होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

हड्डियों को बनाए मजबूत

कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से टाइगर नट्स हड्डियों को मजबूत बनाता है। टाइगर नट्स विटामिन-ई और सी से भी भरपूर होता है जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article