डायबिटीज यानी मधुमेह एक क्रोनिक रोग है, जो आपके पूरे शरीर को बुरी तरह प्रभावित करता है। लाइफस्टाइल और खानपान की गलतियों के कारण डायबिटीज तेजी से बढ़ती एक समस्या बनता जा रही है। आपको बता दें कि जब हमारी इंसुलिन ग्लैंड हार्मोन का उत्पादन कम कर देती है तो हमारे शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। जिसका उपयोग शरीर के सही तरह से न कर पाने पर आपको डायबिटीज रोग का शिकार होना पड़ता है। हालांकि डायबिटीज के कई प्रकार हो सकते हैं। 1. टाइप 1, 2. टाइप 2 3. डायबिटीज, 4. प्रीडायबिटीज 5. गर्भकालीन डायबिटीज। आज हम आपको डायबिटीज के कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए 3 ऐसे लक्षण जो आपको पैरों में दिखाई देते हैं।
डायबिटीज के पैरों में दिखने वाले लक्षण- Diabetes Symptoms seen in Feet In Hindi
पैरों में झनझनाहट और दर्द
हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो डायबिटीज आपको पैरों की नसों को भारी नुकसान पहुंचाती है। जिसके कारण आपको पैरों में कई तरह की समस्याएं महसूस हो सकती हैं। ऐसी ही एक समस्या पैरों में झनझनाहट डायबिटीज का एक बड़ा संकेत हो सकती है। यदि आपको पैरों में झनझनाहट महसूस हो तो आपको बिना देर किए डायबिटीज की जांच करा लेनी चाहिए।
डायबिटिक फुट
डायबिटीज का पैरों में दिखने वाला ये सबसे अहम संकेत है। आमतौर पर होने पर हल्के घाव और दरारें जब लंबे समय ठीक न हों बल्कि यह समय के साथ और बढ़ते जाएं तो इसे डायबिटिक फुट के नाम से जाना जाता है। डायबिटीज के लगभग 15% रोगी इस समस्या से जूझते हैं।
नाखूनों में इंफेक्शन
डायबिटीज के रोगियों को अक्सर नाखूनों में इंफेक्शन की समस्या देखने को मिलती है। आमतौर पर इन लोगों को ऑनिकोमाइकोसिस नामक फंगल इंफेक्शन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इस समस्या के कारण आपके नाखून पीले रंग के फीके पड़ जाते हैं, जिसमें दरारें पड़ने लगती हैं। कभी-कभी यह समस्या आपके पैर के नाखूनों को उखाड़ देती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
