हेल्थ

इस विटामिन की कमी से होती है हाथ-पैरों में झनझनाहट, ज्यादा कम होने पर कांपने लगता है पूरा शरीर, जानें पूर्ति के आसान उपाय

Which Vitamin Deficiency Causes of Tremors in Body: हाथ-पैरों में होने वाली झनझनाहट के पीछे किस विटामिन की कमी होती है, क्या आप इसके बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि शरीर मे इस विटामिन की कमी हो जाए तो आपका पूरा शरीर कांपने लगता है। आइए जानते हैं कौन सी है वह विटामिन और कैसे करें इसकी पूर्ति...

Image

tremors in hands and legs

Photo : iStock

Causes Of Hand Tremors: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आपके शरीर में विटामिन की कमी हो जाए तो यह आपके शरीर में कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाती है। ऐसी ही एक समस्या हाथ पैरों में झनझनाहट के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यदि आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए तो आपके शरीर में कंपन की समस्या हो सकती है। यदि इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह काफी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

इस विटामिन की कमी से कांपते हैं हाथ-पैर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में यदि विटामिन-बी12 की कमी हो जाए तो आपके हाथ-पैरों में कंपन की समस्या शुरू हो जाती है। हालांकि शुरुआत में यह समस्या काफी आम लग सकती है, लेकिन समय के साथ यह काफी बढ़ जाती है। ज्यादा होने पर पीड़ित व्यक्ति का उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें कि विटामिन-बी12 की कमी के कारण हमारे शरीर में सेल्स डैमेज होने लगते हैं। जो आगे चलकर झनझनाहट का कारण बनते हैं।

विटामिन बी12 की कमी के कारण - Causes of Vitamin -B12 Deficiency

  1. पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं के कारण विटामिन-बी12 की कमी होती है।
  2. कुछ दवाएं भी इसकी कमी के कारण हो सकती हैं।
  3. उम्र बढ़ने के साथ विटामिन-बी12 की कमी देखने को मिलती है।
  4. शाकाहारी या शुद्ध शाकाहारी आहार लेने से विटामिन-बी12 की कमी हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण - Symptoms of Vitamin -B12 Deficiency

  • लगातार थकान रहना।
  • कमजोरी बने रहना।
  • चक्कर आना।
  • सांस लेने में तकलीफ।
  • याददाश्त कमजोर होना।
  • हाथ-पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी।

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के उपाय

  1. मांस, लाल मांस, मुर्गी, मछली आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  2. डेयरी उत्पाद जैसे- दूध, दही, पनीर आदि को डाइट का हिस्सा बना लें।
  3. अंडे की जर्दी में भी विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  4. शाकाहारियों को अपनी डाइट में खमीर, सोया मिल्क, फोर्टिफाइड पौधे आधारित दूध को शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article