Toxic Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups) बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर नहीं आ रही है। लंबे समय से चर्चा में रही इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर ने रिलीज के दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। अब रिलीज के छठे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में रह गई है, जिसे देखकर निर्माता काफी परेशान भी हैं। आइए देखें फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Badshah और Isha Rikhi ने लिया तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग)
छठे दिन 'टॉक्सिक' की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Sacnilk के मुताबिक यश स्टारर 'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' ने छठे दिन करीब 7.45 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। भाषा के हिसाब से देखें तो सोमवार को हिंदी वर्जन ने करीब 4.40 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कन्नड़ वर्जन की कमाई 2 करोड़ रुपये, तेलुगु की 68 लाख रुपये, तमिल की 30 लाख रुपये और मलयालम वर्जन की कमाई करीब 7 लाख रुपये रही। छह दिनों में फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 264.80 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसका इंडिया नेट कलेक्शन 221.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह अब तक करीब 304.05 करोड़ रुपये है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Trailer Out Now: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच छिड़ेगी न्याय की जंग, देखें शानदार ट्रेलर)
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' एक डार्क और साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म की कहानी राया नाम के गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार यश ने निभाया है। राया की परवरिश उसकी बड़ी बहन गंगा करती है। गंगा की बातें और उसका फैसला राया के लिए बेहद मायने रखते हैं। यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, डेरेल डिसिल्वा, सुदेव नायर और संजीदा शेख सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
