Black Tea VS Green Tea : वेट लॉस की बात आते ही ग्रीन टी अक्सर लोगों की पहली पसंद बन जाती है। वहीं कुछ लोग ब्लैक टी को भी वेट लॉस का कारगर उपाय मानते हैं। आपको बता दें कि ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों एक ही पौधे से मिलती हैं। जिसे कैमेलिया साइनेंसिस के नाम से जाना जाता है। यदि दोनों में अंतर है तो है सिर्फ प्रोसेसिंग का। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि वेट लॉस के लिए दोनों में से क्या कारगर है?
वेट लॉस के लिए ग्रीन-टी
ग्रीन टी वेट लॉस के लिए बेहद चर्चित ड्रिंक है। जिसको कम ऑक्सिडाइज करके बनाया जाता है। इसलिए इसमें एपिग्लो कैटेकिन गैलेट नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा मात्रा में मिलता है। जो फैट बर्निंग, इंसुलिन सेंसिटिविटी और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें कैफीन नहीं होता इसलिए आप इसे बिना डरे 2-3 कप रोजाना पी सकते हैं।
वेट लॉस के लिए ब्लैक-टी
ब्लैक टी पूरी तरह ऑक्सिडाइज होती है, जिससे इसमें थियाफ्लेविन्स और थियरूबिजिन्स जैसे तत्व बनते हैं। ये तत्व आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित कर सकते हैं, ये वेट लॉस में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा होती है। इसलिए इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
निष्कर्ष
ग्रीन टी फैट ऑक्सीडेशन और कैलोरी बर्निंग पर सीधा असर डालती है। वहीं ब्लैक टी अप्रत्यक्ष रूप से गट माइक्रोबायोम सुधाकर वजन कम करने में मदद करती है। इसलिए बेहतर और तेज परिणाम चाहिए तो आपको ब्लैक की जगह ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
