'बाहुबली 2'-'केजीएफ 2' को 'Ramayana' ने चटाई धूल, 7 दिनों में इतना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। इस मूवी ने प्रभास की 'बाहुबली 2' सहित कई फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। देखें लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 12 2026, 12:45 IST
'बाहुबली 2'-'केजीएफ 2' को 'Ramayana' ने चटाई धूल...Image Credit : Instagram01 / 06

'बाहुबली 2'-'केजीएफ 2' को 'Ramayana' ने चटाई धूल...

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' को निर्माताओं ने 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के साथ तहलका मचा दिया था। रिलीज के महज सात दिनों के भीतर ही इसने कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए 'रामायण' को अभी लंबा सफर तय करना होगा। आइए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों की लिस्ट पर, जिनके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर 'रामायण' ने अपना कब्जा जमा लिया है।

पुष्पा 2Image Credit : Instagram02 / 06

पुष्पा 2

सुकुमार के निर्देशन में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को अभी तक 'रामायण' पीछे नहीं छोड़ पाई है। 'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में 1010 करोड़ रुपये कमाए थे।

धुरंधर 2Image Credit : Instagram03 / 06

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ना भी इतना सरल नहीं है, जितना 'रामायण' के मेकर्स को लग रहा था। 7 दिनों के अंदर 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

रामायणImage Credit : Instagram04 / 06

रामायण

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 940 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

बाहुबली 2Image Credit : Instagram05 / 06

बाहुबली 2

एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को रणबीर कपूर की 'रामायण' ने महज 7 दिनों में तोड़कर रख दिया है। 'बाहुबली 2' ने शुरुआती 7 दिनों में 855 करोड़ रुपये कमाए थे।

केजीएफ 2Image Credit : Instagram06 / 06

केजीएफ 2

'केजीएफ 2' ने एक हफ्ते के अंदर दुनिया भर में 719 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'रामायण' ने केजीएफ 2 के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!