बॉलीवुड

WHAT... Kareena Kapoor Khan के पीछे भागा नन्हा बच्चा, वैनिटी के बाहर का था ऐसा हाल

इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा सा बच्चा करीना कपूर खान के पीछे-पीछे भागता नजर आ रहा है। ये बच्चा करीना कपूर खान के पीछे एक तस्वीर के लिए दौड़ा था।

Image

फोटो के लिए Kareena Kapoor Khan के पीछे भागा नन्हा बच्चा, वैनिटी के बाहर का था ऐसा हाल (Image Source: Viral Bhayani)

बॉलीवुड कलाकारों के लिए फैंस कितने पागल रहते हैं, ये तो हम सभी को पता है। अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक के लिए फैंस मीलों-मीलों चल जाते हैं। इस वक्त भी इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसे देखने के बाद ये पता चलता है कि सोशल मीडिया के इस दौर में बॉलीवुड सितारों की पूछ कतई कम नहीं हुई है। इस वीडियो में करीना कपूर खान एक शूट से अपनी वैनिटी की तरफ लौटती दिख रही हैं और उनके पीछे एक नन्हा सा बच्चा नजर आ रहा है। ये नन्हा सा बच्चा करीना कपूर खान के साथ एक तस्वीर के लिए दौड़ रहा है ताकि जीवनभर के लिए इसके पास एक याद रह जाए। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Toxic' के फ्लॉप होने पर Kiara Advani ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मेरा सच में दिल टूट गया...'

Kareena Kapoor Khan के पीछे भागा बच्चा

असल में करीना कपूर खान एक शूट से बाहर आ रही थीं, जब फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस भीड़ में एक प्यारा सा बच्चा भी था, जो एक तस्वीर के लिए बेबो के पीछे-पीछे भाग रहा था। करीना जब वैनिटी वैन में घुस रही थीं तब इस बच्चे को देख ना सकीं और उनके बॉडीगार्ड ने भी बच्चे को रोक लिया। इसके बाद बच्चे की मां ने बॉडीगार्ड से कहा कि वो एक सेल्फी लेना चाहता है, जिसके लिए वो करीना के पीछे भाग रहा था। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने दुबई इवेंट में किया 'King' के 'तू मिल जाए' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

वैनिटी से बाहर आकर करीना कपूर खान ने किया ऐसा काम

जब करीना कपूर खान ने वैनिटी वैन में अपने कपड़े बदल लिए तब वो बाहर आईं। उस वक्त तक ये बच्चा करीना का इंतजार ही करता रहा। जैसे ही करीना कपूर खान वैनिटी वैन से बाहर आई, वैसे ही लोगों ने उन्हें बच्चे के बारे में बताया और इसके बाद उन्होंने तुरंत ही बच्चे के साथ सेल्फी ली। ना केवल उन्होंने इस बच्चे के साथ बल्कि एक और बच्चे के साथ तस्वीर ली, जिसके बाद दोनों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई।

करीना कपूर खान इंडस्ट्री की सबसे सफल अदाकाराओं में से एक हैं, जो दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उनके करोड़ों चाहनेवाले हैं, जो उनके साथ एक तस्वीर के लिए बेताब रहते हैं। नन्हे-नन्हे बच्चों के बीच भी बेबो की कमाल की दीवानगी है, जो वायरल वीडियो में नजर आ रही है। वैसे आपका इस वीडियो के बारे में और करीना कपूर खान के स्टारडम के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article