हेल्थ

बॉडी फैट को मोम जैसे पिघला देती है ब्लैक कॉफी, 99% लोग नहीं जानते हैं पीने का तरीका, ऐसे पीने पिघलेगा बैली फैट

Black Coffee For Weight Loss Kaise Banaye: ब्लैक कॉफी वजन घटाने और बैली फैट को पिघलाने में बेहद असरदार है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका सही तरीका नहीं जानते। जानिए ब्लैक कॉफी कैसे बनाएं, कब पिएं और कैसे पिएं ताकि फैट बर्न तेजी से हो, जिससे आपको फायदा भी अधिक मिल सके।

Image

Black Coffee For Weight Loss Kaise Banaye

Black Coffee For Weight Loss Kaise Banaye: वजन घटाना आसान काम नहीं है, खासकर जब बात बेली फैट की हो। लेकिन अगर हम अपनी दिनचर्या में कुछ छोटी-छोटी चीजें जोड़ लें, तो ये मुश्किल भी आसान हो सकती है। ऐसी ही एक चमत्कारी चीज है - ब्लैक कॉफी। हां, वही काली कॉफी जिसे अक्सर लोग सिर्फ नींद भगाने या थकान मिटाने के लिए पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही ब्लैक कॉफी अगर सही तरीके से पी जाए, तो ये आपके शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघला सकती है? चलिए जानते हैं, ब्लैक कॉफी को वजन घटाने के लिए कैसे और कब पीना चाहिए।

ब्लैक कॉफी फैट लॉस में कैसे मदद करती है - Black Coffee Benefits for Weight Loss In Hindi

ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिज्म को तेज कर देता है। जब मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो शरीर में जमा चर्बी एनर्जी में बदलने लगती है। यही वजह है कि इसे एक्सरसाइज से पहले पीने की सलाह दी जाती है, जिससे ज्यादा फैट बर्न हो सके। बहुत से लोग सिर्फ स्वाद के लिए कॉफी पीते हैं, लेकिन इसका सही इस्तेमाल वेट लॉस के लिए काफी कारगर हो सकता है।

वेट लॉस के लिए ब्लैक कॉफी कैसे बनाएं - Weight Loss ke Liye Black Coffee Kaise Banaye

अगर आप सोच रहे हैं कि ब्लैक कॉफी में क्या खास होता है, तो जान लीजिए कि इसे बहुत सिंपल तरीके से बनाया जाता है। बस एक कप गर्म पानी में एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं और बिना दूध-चीनी के पिएं। इसमें न तो कोई कैलोरी होती है, न ही कोई फैट। यही वजह है कि ये वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट ड्रिंक मानी जाती है।

बैली फैट कम करने के लिए कब पिएं ब्लैक कॉफी - Weight Loss ke Liye Black Coffee Kab Piye

ब्लैक कॉफी सुबह खाली पेट लेना सबसे अच्छा माना जाता है, खासकर अगर आप वर्कआउट करते हैं। इससे आपकी बॉडी एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा कैलोरी बर्न करती है। अगर आप वर्कआउट नहीं भी करते, तो भी सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीना बेली फैट कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि खाली पेट इसे ज्यादा तेज न पिएं, वरना एसिडिटी हो सकती है।

ब्लैक कॉफी पीने का सही तरीका क्या है - Weight Loss Karne ke Liye Black Coffee Kaise Piye

ब्लैक कॉफी का असर तभी दिखेगा जब आप इसे बिना शुगर और बिना मिल्क के पिएं। कई लोग इसमें शहद, चीनी या क्रीम मिला देते हैं, जिससे इसका फैट लॉस एफेक्ट खत्म हो जाता है। दिन में एक या दो बार ब्लैक कॉफी लेना ठीक रहता है, लेकिन इससे ज्यादा नहीं। और हां, रात को सोने से पहले इसे न पिएं, क्योंकि इससे नींद पर असर पड़ सकता है।

99% लोग क्यों नहीं ले पाते ब्लैक कॉफी से फायदा - Why Most People Don’t Get Results from Black Coffee

ज्यादातर लोग ब्लैक कॉफी को सिर्फ ट्रेंड मानकर पीने लगते हैं, लेकिन बिना सही समय, मात्रा और तरीका जाने। यही सबसे बड़ी गलती होती है। अगर आप इसे वजन घटाने के लिए पी रहे हैं, तो इसका तरीका समझना जरूरी है। इसे एक फैट बर्निंग ड्रिंक की तरह ट्रीट करें, और अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी डाइट और हल्का फिजिकल एक्टिविटी भी शामिल करें।

यह भी रखें ध्यान

ब्लैक कॉफी कोई जादू की चीज नहीं, लेकिन अगर इसे सही तरीके से लिया जाए तो यह आपके वजन घटाने के सफर में बहुत असरदार हो सकती है। इसका फायदा उठाने के लिए बस सही टाइम, सही मात्रा और सही रेसिपी का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article