Health Benefits in Hindi: आज श्रावण का सोमवार है। इस दिन शंकर भगवान को बेलपत्र अर्पित किया जाता है क्योंकि बेल शंकर भगवान को अत्यंत प्रिय है। वैसे तो इसका धार्मिक महत्व बहुत है, लेकिन आयुर्वेद की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है । बेलपत्र कई गंभीर बीमारियों (Healthissue) के इलाज में मदद कर सकता है। बेल के फल, जड़, पत्तियां और शाखाओं का उपयोग औषधि बनाने में किया जाता है।
बेल का उपयोग कब्ज, दस्त, मधुमेह और अन्य बीमारियों के लिए किया जाता है। बेल के पत्तों में टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और कूमारिन्स होते हैं जो कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी होते हैं। ये केमिकल सूजन को कम करने, अस्थमा, दस्त और हाई ब्लड शुगर जैसे बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं बेल पत्र सेवन के फायदे-
जानिए बेल के 5 फायदे - Benefits Of Bel Patra
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक- बेलपत्र शरीर में शुगर को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें काफी मात्रा में रेचक गुण मौजूद होते हैं। जो पर्याप्त इंसुलिन और ब्लड शुगर नियंत्रण में मदद करते हैं।
सांस संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद- बेल की पत्तियों से तेल निकाला जा सकता है। यह तेल अस्थमा, सर्दी और अन्य सांस संबंधी समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है।
कब्ज के लिए फायदेमंद - बेल के पत्तों पर थोड़ा सा नमक और काली मिर्च डालकर चबाने से कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा बेल के पत्ते आंतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी फायदेमंद होते हैं।
दस्त को कम करता है - बेल में टैनिन होता है। इसलिए यह डायरिया, हैजा जैसी बीमारियों के इलाज में उपयोगी है। बेल का कच्चा चूर्ण प्रयोग किया जाता है। इसकी कच्ची पत्तियां भी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- बेल में एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसलिए इसका उपयोग शरीर में होने वाले कई तरह के इंफेक्शन के इलाज में किया जाता है। बेल पत्र में एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं। यह बीमारी को ठीक करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
