हेल्थ

चार साल से छोटे बच्चों को नहीं दी जाएगी ये सर्दी-जुकाम की दवा, सरकार ने लगाई रोक

सरकार ने यह फैसला विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (Drugs Technical Advisory Board (DTAB)) की सिफारिशों के बाद लिया है।

Image

चार साल से छोटे बच्चों को नहीं दी जाएगी ये सर्दी-जुकाम की दवा, सरकार ने लगाई रोक (Photo: iStock)

छोटे बच्चों की सेहत को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride वाली दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इन दोनों दवाओं को मिलाकर बनाई जाने वाली फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन यानी FDC दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण को लेकर अब सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या है सरकार का आदेश?

सरकार ने साफ कहा है कि इन दोनों दवाओं वाली किसी भी FDC के पैकेट, लेबल और दवा के साथ मिलने वाली जानकारी में स्पष्ट चेतावनी लिखना जरूरी होगा कि Fixed Dose Combination shall not be used in children below four years of age. यानी चार साल से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जानी चाहिए।

क्यों लिया गया फैसला?

सरकार ने यह फैसला विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (Drugs Technical Advisory Board (DTAB)) की सिफारिशों के बाद लिया है। सरकार के मुताबिक, चार साल से कम उम्र के बच्चों में इन दवाओं के संयोजन से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं, जबकि इनके मुकाबले सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं।

पहले भी लगाई गई थी पाबंदी

इससे पहले 15 अप्रैल 2025 को सरकार ने Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride वाली कुछ FDC दवाओं पर इसी तरह की उम्र संबंधी चेतावनी अनिवार्य की थी। अब सरकार ने इस दायरे को बढ़ाते हुए इन दोनों इंग्रेडिएंट्स वाली सभी फॉर्मुलेशन्स को इसके तहत ला दिया है।

कंपनियों के लिए सख्त निर्देश

दवा बनाने वाली कंपनियों को अब यह चेतावनी दवा के लेबल, पैकेज, पैकेज इंसर्ट और प्रमोशनल लिटरेचर पर साफ-साफ लिखनी होगी। यह आदेश Drugs and Cosmetics Act, 1940 की सेक्शन 26A के तहत जारी किया गया है और ऑफिशियल गैजेट में प्रकाशित होते ही लागू हो गया है।

इस खबर का सार ये है कि चार साल से छोटे बच्चों के मामले में इन दोनों इंग्रेडिएंट्स वाली कॉम्बिनेशन मेडिसिन्सको लेकर अब सरकार ने साफ चेतावनी दे दी है। बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसी दवा बच्चों को बिल्कुल नहीं देना है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article