बॉलीवुड

Sunita Ahuja संग अनबन के बीच अस्पताल पहुंचे Govinda, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ जारी किया लीगल नोटिस

Govinda Visited Hospital: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में गोविंदा अस्पताल पहुंचे। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस चिंतित हो गए।

Image

Govinda ने फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ जारी किया नोटिस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Govinda Visited Hospital: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता है। गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लगातार एक्टर पर तंज कसते देखा जा रहा है। यहां तक कि उन्होंने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की शादी की भी बात से पर्दा उठाया। चंद दिनों पहले ही सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया, जिसे लेकर बाद में पता चला कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है। इन सबके बीच अब गोविंदा (Govinda) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बाहर नजर आए। गोविंदा को अस्पताल के बाहर देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita Ahuja की शादी में मची खटपट पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग फुटेज लेना चाहते हैं…

    गोविंदा (Govinda) का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में हीरो नंबर 1 व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आए। उन्होंने इस दौरान मास्क भी पहना हुआ था। वहीं जब पैपराजियों ने गोविंदा से सवाल किया कि क्या उनकी तबीयत ठीक है? इसपर गोविंदा ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल पैपराजियों की तरफ देखकर हाय किया और बगैर कुछ कहे ही वहां से चले गए। वीडियो को लेकर अभी तक साफ नहीं हुआ है कि गोविंदा केवल रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए थे या फिर किसी दूसरी मेडिकल परेशानी के कारण। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कॉमेडियन Rajiv Thakur पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

      गोविंदा ने जारी किया लीगल नोटिस

      गोविंदा (Govinda) ने सुनीता आहूजा के आरोपों के बीच फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया है। उन्होंने अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस करने की भी चेतावनी दी है। गोविंदा द्वारा जारी किये गए नोटिस के मुताबिक, फोटोज, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग्स, मॉर्फ्ड फोटोज, डीपफेक्स और एआई के इस्तेमाल से बनी हुई चीजें जो उनकी छवि को बर्बाद करेंगी, उसपर कार्रवाई की जाएगी। एक्टर का कहना है कि उन्होंने किसी को भी अपने नाम, छवि, आवाज और पारिवारिक मसले को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article