Ayurvedic Remedies For Constipation : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज कब्ज एक आम समस्या बनती जा रही है। जिसका समय रहते इलाज न किए जाने पर यह पेट दर्द, सिरदर्द, और बवासीर जैसी गंभीर समस्या की वजह बन जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपको कब्ज से जल्द निजात मिले तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को फॉलो कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसके लिए कई कारगर उपाय सुझाए गए हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए कारगर उपाय....
गर्म दूध और घी
आयुर्वेद में घी और दूध के मिश्रण को शानदार रेचक पदार्थ माना गया है। यदि आप रोज रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच घी मिक्स करके पीते हैं, तो इससे आपका मल सॉफ्ट होता है, और मल त्याग में काफी आसानी होती है। इस तरह आपकी आंतें पूरी तरह साफ होती है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
त्रिफला चूर्ण
आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल कब्ज के लिए राणबाण बताया गया है। जी हां रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करना आपको कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। हरड़, बहेड़ा और आंवला को बराबर मात्रा में बनाया गया त्रिफला चूर्ण आपकी कब्ज को पूरी तरह से ठीक कर सकता है।
अरंडी का तेल
गर्म पानी या दूध में 1-2 चम्मच अरंडी का तेल मिक्स करके सुबह पीना आपको कब्ज से तेजी से छुटकारा दिलाता है। ये आपकी कब्ज को ठीक करने में रामबाण साबित होता है। इसे आप स्वस्थ होने पर भी महीने में 1-2 बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं। अरंडी का तेल आपको कब्ज के साथ गैस, एसिडिटी से भी छुटकारा दिलाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
