स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 नीलामी से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पांच बार की चैंपियन टीम ने अपने स्क्वॉड में कई बदलाव किए हैं। IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर रहने वाली चेन्नई ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम का लक्ष्य आने वाले सीजन के लिए अपने स्क्वॉड को फिर से तैयार करना और मजबूत बनाना है।
फ्रेंचाइजी ने दो ट्रेड भी पूरे किए हैं, जिसके तहत इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन और जैक एडवर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से चेन्नई में शामिल हुए हैं। इसके बदले में तेज गेंदबाज खलील अहमद और नाथन एलिस हैदराबाद की टीम में चले गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी जारी रखेंगे।
प्रमुख खिलाड़ियों को किया रिटेन
CSK ने अपने मुख्य खिलाड़ियों के स्क्वाड में बरकरार रखा है, जिसमें संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद और आयुष महात्रे शामिल हैं। फ्रेंचाइजी ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल और सरफराज खान को भी रिटेन किया है।
धोनी बने मेंटर
टीम से बाहर होने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में मैट हेनरी, मैट शॉर्ट और स्पेंसर जॉनसन शामिल हैं। इनके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को भी रिलीज किया गया है। इसका ऐलान तब हुआ, जब CSK ने पुष्टि की है कि पूर्व कप्तान MS धोनी अब IPL में खिलाड़ी के तौर पर नजर नहीं आएंगे। 17 सीजन तक फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे इस दिग्गज क्रिकेटर ने अब IPL 2027 से 'टीम मेंटर' की भूमिका निभाने का फैसला किया है।
धोनी का यह बदलाव चेन्नई के साथ उनके शानदार करियर के एक अध्याय का अंत है, जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच IPL खिताब जिताए। हालांकि, मेंटर के रूप में वे एक नई भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहेंगे और अपना अनुभव साझा करते रहेंगे।
CSK अब 28.05 करोड़ रुपये के पर्स के साथ IPL 2027 की नीलामी में उतरेगी। टीम में अभी भी छह खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिसमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं।
IPL 2027 के लिए सीएसके द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी-
ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, सरफराज खान, आयुष महात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, अकील होसेन, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल और राहुल चाहर।
ट्रेड के जरिए आए: लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स (सनराइजर्स हैदराबाद से)
CSK द्वारा IPL 2027 के लिए रिलीज किए गए खिलाड़ी-
मैट हेनरी, मैट शॉर्ट, जैक फॉल्क्स, कुलदीप यादव, प्रशांत वीर, मैकनील नोरोन्हा, अमन खान, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल और डायन फॉरेस्टर।
ट्रेड के जरिए गए: खलील अहमद और नाथन एलिस (सनराइजर्स हैदराबाद में)
चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स और स्लॉट की जानकारी
- बचा हुआ पर्स: 28.05 करोड़ रुपये
- खाली स्लॉट: 6
- विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली स्लॉट: 2
