Urine Infection Cure: यूरिन इंफेक्शन से हैं परेशान, तो इस चीजों के डाइट में करें शामिल, दूर होगी समस्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 09:04 AM IST

Urine Infection Cure: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। अगर आपको यूरिन इंफेक्शन की परेशानी है, तो डाइट में कुछ चीजों को एड करके आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

Urine Infection Cure: यूरिन इंफेक्शन से हैं परेशान, तो इस चीजों के डाइट में करें शामिल, दूर होगी समस्या

Urine Infection Cure: महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होना काफी आम है। हालांकि, यह परेशानी पुरुषों को भी हो सकती है। लेकिन तुलनात्मक रूप से यूरिन इंफेक्शन की परेशानी महिलाओं को अधिक होती है। लंबे समय तक पेशाब को रोकने वालों को यह परेशानी होने की संभावना अधिक होती है। कई बार देखा गया है कि जो व्यक्ति लंबे समय तक पेशाब रोकने हैं, उनके पित्ताशय में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। इस स्थिति में इंफेक्शन बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। इसलिए पेशाब को लंबे समय तक रोककर न रखें। यूरिन इंफेक्शन की परेशानी होने पर आपको कमर में दर्द, पेट में दर्द, बार-बार पेशाब करने की इच्छा, पेशाब में जलन इत्यादि होने लगती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की आवश्यकता होती है। वहीं, यूरिन इंफेक्शन होने पर अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

यूरिन इंफेक्शन करना है दूर, तो खाएं ये चीजें

आंवला का सेवन
अगर आपको यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी है, तो आंवला का सेवन करें। आंवला का सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन दूर किया जा सकता है। दरअसल, आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है, जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। इसके अलावा आंवला कई अन्य गुणों से भी भरपूर होता है, जिससे इंफेक्शन की परेशानी कम होती है।

अधिक मात्रा में पिएं
यूरिन इंफेक्शन होने पानी का अधिक सेवन करें। ताकि आपको बार-बार पेशाब आए। पेशाब करने से इंफेक्शन बढ़ने का खतरा कम रहता है। साथ ही यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार हो सकता है।

धनिया के बीजों का सेवन

यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर धनिया के बीजों का सेवन करें। इसके लिए 10 ग्राम करीब धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद सुबह धनिए को ठंडाई की तरह पीसकर छान लें। अब इसमें थोड़ा सा मिश्री मिक्स करें और पी जाएं। इसका सेवन करने से पेशाब में होने वाली जलन शांत होगी। साथ ही यूरिन इंफेक्शन में होने वाली अन्य समस्या कंट्रोल हो सकती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article