हेल्थ

76 की उम्र में ऐसे चुस्त-दुरुस्त रहते हैं मोदी जी, देश के प्रधानमंत्री का डाइट प्लान है शानदार, अच्छी हेल्थ के लिए करें फॉलों

PM Narendra Modi Diet Plan, मोदी जी क्या खाते हैं, डाइट प्लान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खान-पान को लेकर अक्सर चर्चा होती है। आज मोदी जी 76वें जन्मदिन पर जानिए भारत के प्रधानमंत्री क्या खाते हैं, मोदी जी का डाइट प्लान।

Image

PM Narendra Modi Diet Plan

PM Narendra Modi Diet Plan, मोदी जी क्या खाते हैं, डाइट प्लान: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से लेकर सेहत दोनों को ही लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 76 की उम्र में भी आज मोदी जी काफी फिट और एक्टिव हैं। इतने व्यस्त रूटीन के बावजूद वे अपनी सेहत और डाइट के लिए कुछ समय नियमित रूप से निकालते ही हैं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया था कि, उनकी कोई निश्चित डाइट नहीं है।

लेकिन वे शाकाहारी भोजन लेते हैं और कई बार घर में उपलब्ध चीजों के अनुसार ही सादा और कम मसाले वाला खाना खाते हैं। उनकी डाइट में खिचड़ी, पोहा, सहजन जैसी चीजें शामिल हैं। अगर आप भी मोदी जी जैसी सादा सिंपल डाइट लेना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें आखिर दिनभर की व्यस्तता के बीच वह क्या खाते हैं और खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए किन चीजों को महत्व देते हैं?

1. मखाना है डाइट का खास हिस्सा

मखाना यानी कमल के बीज भारतीय खान-पान में लंबे समय से इस्तेमाल होते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बताया था कि वह साल में लगभग 300 दिन मखाना खाते हैं। इसे हल्का भूनकर नाश्ते के तौर पर लिया जा सकता है। हालांकि इसे कितनी मात्रा में खाना है, यह व्यक्ति की जरूरत और कुल डाइट पर निर्भर करता है।

2. मिलेट्स को भी देते हैं महत्व

बाजरा, रागी, ज्वार जैसे मोटे अनाजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी कई बार बात कर चुके हैं। उन्होंने मिलेट्स को भारतीय भोजन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। इन्हें रोटी, खिचड़ी या अन्य व्यंजनों के रूप में रोज के भोजन में शामिल किया जा सकता है।

3. मौसमी फल रखें थाली में

मौसमी फल खाने की सलाह भी प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से बातचीत में दी थी। फल खाने का फायदा यह है कि बिना बहुत मेहनत के रोज की थाली में अलग-अलग पोषक तत्व और प्राकृतिक मिठास शामिल हो जाती है।

4. खिचड़ी जैसा सादा खाना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने छात्र जीवन और खान-पान की चर्चा करते हुए खिचड़ी बनाने का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी कहा कि डाइट अपनी पसंद के अनुसार होनी चाहिए, जिसे जबरदस्ती दवा की तरह न खाना पड़े।

5. सहजन और सब्जियां

मोदी जी की डाइट में सहजन या मोरिंगा की स्टिक्स जरूर ही शामिल होती है। वे मोरिंगा का पराठा, सब्जी आदि सब खाना पसंद करते हैं। न केवल मोरिंगा बल्कि मोदी जी की डाइट में सारी हरी-ताजी सब्जियां और दाल शामिल होती है।

6. जंक और बहुत तला खाना कम करें

स्वस्थ खान-पान की बात करते हुए उन्होंने बच्चों को जंक और तले-भुने भोजन से बचने की सलाह दी थी। यह आदत केवल बच्चों के लिए नहीं, बल्कि बड़ों के लिए भी संतुलित खान-पान का हिस्सा हो सकती है।

सिर्फ डाइट नहीं..

अच्छी सेहत के लिए अच्छी डाइट जरूरी है, लेकिन सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि पर्याप्त नींद, पानी पीना, फिजिकल एक्टिविटी आदि का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही शरीर की जरूरत उम्र, काम, स्वास्थ्य और दिनचर्या के अनुसार बदलती है।
Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article