Greek Yogurt: हड्डियों को मजबूत करने के लिए नाश्ते में खाएं ग्रीक योगर्ट, जानिए साधारण दही से है कितना फायदेमंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 09:22 PM IST

Health Benefits Of Greek Yogurt: ग्रीक योगर्ट शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम व फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ग्रीक योगर्ट के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

Greek Yogurt: हड्डियों को मजबूत करने के लिए नाश्ते में खाएं ग्रीक योगर्ट, जानिए साधारण दही से है कितना फायदेमंद
Photo Credit: Instagram

Greek Yogurt For Bone health: हमारा शरीर 206 हड्डियों से मिलकर बना है और अगर यह हड्डी ही मजबूत नहीं होंगी तो शरीर चलना मुश्किल हो जाएगा। हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूरी है अच्छा खानपान। खराब दिनचर्या व खानपान की वजह से आजकल बच्चे हों या बड़े सभी हाथ पांव में दर्द जैसी समस्याओं से जूझते हैं। यह समस्या तभी होती है जब हमारे शरीर में हड्डियां कमजोर होती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में सुबह ब्रेकफास्ट में ग्रीक योगर्ट को जरूर शामिल करें। यह डाइट में सबसे ज्यादा महत्व रखती है। ग्रीक योगर्ट समान दही से अलग होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी समान दही की तुलना में काफी अधिक होता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

ग्रीक योगर्ट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयोडीन व प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन सुबह ब्रेकफास्ट में करना बेहतर होता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है और हड्डियों को तेजी से मजबूत बनाता है।

वजन को करता है कम

ग्रीक योगर्ट वजन कम करने में भी सहायक है। ग्रीक योगर्ट मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है। इसका सेवन ब्रेकफास्ट के समय, लंच के समय व डिनर के बाद करना लाभदायक होता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

साधारण दही की तुलना में ग्रीक योगर्ट कई मायने में असरदार है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा दिल से जुड़ी तमाम समस्याओं के लिए यह कारगर साबित हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article