Cumin Benefits: जीरा के गुणों से अनजान होंगे आप, खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए भी है वरदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 02:42 PM IST

Health Benefits Of Cumin: जीरे का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जीरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जीरे के सेवन से मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी रामबाण है।

Cumin Benefits: जीरा के गुणों से अनजान होंगे आप, खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए भी है वरदान
Photo Credit: Instagram

How to consume cumin: खाना बनाने में ज्यादातर लोग जीरे का इस्तेमाल करते हैं। जीरे का स्वाद खाने में चार चांद लगा देता है। जीरा खाने में सुगंध को बढ़ाता है और खाना और भी स्वादिष्ट बनाता है। जीरा केवल खाने में स्वाद बढ़ाने का ही काम नहीं करता बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जीरा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा जीरा में विटामिन ए, विटामिन सी, कॉपर, मैंगनीज होता है। यह सेहत के लिए कई तरह से काम करता है। जीरा का इस्तेमाल लोग अलग-अलग तरीके से करते हैं। कुछ लोग खड़े जीरे को गरम तेल में छौंक लगाते हैं, तो कुछ लोग जीरे को भूनकर उसका पाउडर बनाकर इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं जीरे का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट से जुड़े तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। आइए जानते हैं जीरे के फायदे के बारे में जिससे आप अनजान हैं

मस्तिष्क का विकास करता है

जीरा मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मस्तिष्क का विकास करता है और याददाश्त तेज रखता है। बादाम खाने से जितनी मेमोरी तेज होती है उतनी ही जीरा के सेवन करने से भी होती है। यह बादाम की तरह काम करता है। इसमें विटामिन बी6, राइबोफ्लेविन, जेक्सैन्थिन  जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मेमोरी की पावर को बढ़ाते हैं। दिमाग के विकास के लिए इसका सेवन रात में भिगोकर सुबह करना चाहिए।

पेट की समस्या से दिलाता है छुटकारा

जीरा पेट की समस्या जैसे बार-बार कब्ज होना, पेट में कीड़े होना या पेट खराब होने की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। यह पाचन तंत्र को तंदुरुस्त बनाता है। जीरा मेटाबोलिज्म को तेज करता है और कब्ज की समस्या से बचाता है। 

शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी जीरा काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। डायबिटीज मरीज को इसका सेवन रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसके अलावा जीरे के पाउडर का गुड़ के साथ सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article