Ashwagandha Benefits: लो ब्लड प्रेशर, नींद की कमी से लेकर शुगर तक, इन मर्ज की दवा है अश्वगंधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 03:28 PM IST

Ashwagandha Benefits : अश्वगंधा के सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से सेक्सुअल समस्याएं दूर हो सकती हैं। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, ताकि इससे होने वाले साइड-इफेक्ट्स से बचा जा सके।

Ashwagandha Benefits: लो ब्लड प्रेशर, नींद की कमी से लेकर शुगर तक, इन मर्ज की दवा है अश्वगंधा
Photo Credit: People

Ashwagandha Benefits : अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसके इस्तेमाल से शरीर की कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं। यह मानसिक परेशानियों से लेकर पुरुषों और महिलाओं में होने वाली सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने में भी प्रभावी होता है। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में अश्वगंधा के इस्तेमाल से सेहत को कुछ नुकसान जैसे- लो ब्लड प्रेशर, नींद में कमी, लो ब्लड शुगर भी हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी पूर्वक अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। ताकि शारीरिक परेशानियों से बचा जा सके।

पुरुषों और महिलाओं के लिए अश्वगंधा के लाभ और नुकसान

पुरुषों को अश्वगंधा से होने वाले फायदे

पुरुषों के लिए अश्वगंधा का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से पुरुषों में होने वाली शीघ्रपतन की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए भी ज्यादा इस्तेमाल होता है।

इतना ही नहीं, अश्वगंधा के सेवन से पुरुषों में इंफर्टिलिटी की परेशानी भी दूर होती है। साथ ही यह पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता है। नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करने से पुरुषों में यौन इच्छाएं बढ़ती हैं।

महिलाओं के लिए अश्वगंधा के फायदे

पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी अश्वगंधा के कई लाभ हो सकते हैं। इसके सेवन से महिलाओं के सेक्सुअल फंक्शन में सुधार लाया जा सकता है। इसके अलावा यह महिलाओं की कई अन्य परेशानियों को दूर करने में प्रभावी है। जैसे-

  • मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • अश्वगंधा के इस्तेमाल से एजिंग की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  • घुटनों और कमर में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह थॉयराइड और वैजाइनल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद करता है।

अश्वगंधा के नुकसान

अधिक मात्रा में अश्वगंधा के सेवन से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। जैसे-

  • अगर आप अश्वगंधा के साथ डायबिटीज कंट्रोल करने की दवा ले रहे हैं, तो आपको लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।
  • अश्वगंधा का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द, गैस, कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है।
  • ज्यादा मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से इम्यूनिटी पर विपरीत असर पड़ सकता है, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में अश्वगंधा के सेवन से लो ब्लड शुगर की परेशानी हो सकती है।
  • अगर जरूरत से ज्यादा अश्वगंधा का सेवन किया जाए, तो यह आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article