एक्सप्लेनर्स

HD Revanna Arrested: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, अपहरण है आरोप

HD Revanna Arrested: कर्नाटक के पूर्व मंत्री और होलेनरसीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना को उनके पिता और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवगौड़ा के आवास से पहले एसआईटी ने हिरासत में लिया। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

एच. डी. रेवन्ना गिरफ्तार

HD Revanna Arrested: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में एसआईटी ने अब एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे और विधायक एचडी रेवन्ना पर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में अपहरण करने का आरोप है। उनके खिलाफ यह आरोप उन्ही की नौकरानी के बेटे ने किया है।

अग्रिम जमानत याचिका हो चुकी है खारिज

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और होलेनरसीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना को उनके पिता और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवगौड़ा के आवास से पहले एसआईटी ने हिरासत में लिया। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एचडी रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में खारिज हो गई थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है।

एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

पूर्व मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामला महिला के बेटे की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने यह भी आरोप लगाया था कि रेवन्ना के बेटे और हासन लोकसभा सीट से भाजपा-जद(एस) उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था। मामले में बबन्ना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पीड़िता को पुलिस ने बचाया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को अपहृत महिला को मैसूरु जिले के हुनसूर तालुक के कालेनहल्ली गांव में एक फार्महाउस से बचाया। यह फॉर्महाउस कथित तौर पर रेवन्ना के एक सहयोगी का था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article