HD Revanna Latest News: एचडी रेवन्ना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि अदालत ने केआर नगर अपहरण मामले (KR Nagar kidnap case) में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है, मुख्य याचिका पर छह मई को आपत्तियां दाखिल की जाएंगी गौर हो कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
मामले की सुनवाई होने के बाद अपडेट ये है कि कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है, गौर हो कि 28 अप्रैल को हाउसमेड की शिकायत के बाद हासन यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक एचडी रेवन्ना के आवास पर एक महिला हाउसमेड के रूप में काम करती थी, पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए उनका अपहरण किया गया था।
प्रज्वल रेवन्ना के लिए और मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं
वहीं जद (एस) नेता और सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Sex Tape Row) के लिए और मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं क्योंकि कथित सेक्स टेप विवाद की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से ब्लू कॉर्नर नोटिस (Blue Corner notice) हासिल करने का अनुरोध किया है। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ नोटिस एसआईटी ने केंद्रीय एजेंसी से इंटरपोल द्वारा जारी नोटिस की जांच कराने का आग्रह किया है।
700 से अधिक महिलाओं ने NCW को लिखा लेटर
विभिन्न महिला अधिकार समूहों और सिविल सोसाइटी समूहों की 700 से अधिक महिलाओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखकर एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के कथित कई सेक्स टेपों पर विवाद के बीच उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। महिलाएं यह भी चाहती हैं कि एनसीडब्ल्यू इसकी सिफारिश करे। एचडी रेवन्ना को अयोग्य ठहराया जाए और प्रज्वल रेवन्ना को विजेता घोषित किए जाने पर भी सांसद के रूप में कार्यभार संभालने की अनुमति न दी जाए।
