वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड मूवी Leon: The Professional से इंस्पायर है Shah Rukh Khan-Suhana Khan का अपकमिंग प्रोजेक्ट?

SRK-Suhana Upcoming Movie Latest News: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी के साथ एक थ्रिलर मूवी में दिखाई देने वाले हैं, जिसका डायरेक्शन सुजॉय घोष करेंगे। सुजॉय घोष शानदार थ्रिलर्स बनाने के लिए जाने जाते हैं। खबरें हैं कि शाहरुख-सुहाना की अपकमिंग मूवी भी जबरदस्त थ्रिलर होने वाली है।

Image

Shah Rukh SUhana Movie

SRK-Suhana Upcoming Movie Latest News: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बहुत ही जल्द अपनी बेटी सुहाना खान के साथ सुजॉय घोष की अपकमिंग मूवी में दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं लेकिन अब फाइनली ये फ्लोर पर जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना खान और शाहरुख खान की ये मूवी 2024 के अंत में शुरू हो जाएगी। फिल्म को लेकर सामने आ रही खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि सुहाना खान और शाहरुख खान की ये फिल्म लिओन- द प्रोफेशनल से प्रेरित होगी। सालों पहले रिलीज हुई हॉलीवुड थ्रिलर मूवी लिओन- द प्रोफेशनल काफी बड़ी हिट रही थी। सुजॉय घोष इसी फिल्म को भारतीय दर्शकों के सामने नए अंदाज में पेश करेंगे।

फिल्म लिओन- द प्रोफेशनल की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसी लड़की के बारे में होगी, जिसके परिवारवालों को बचपन में ही मार दिया जाता है। यह लड़की उस वक्त केवल 12 साल की होती है। थोड़ी बड़ी होकर ये लड़की अपने घरवालों के कातिलों से बदला लेती है, जिसमें एक इंसान इसकी मदद करता है। ये इंसान इस लड़की को फाइटिंग स्किल्स से लेकर वो सारी चीजें सिखाता है, जो इसे इसके परिवारवालों के हत्यारों से बदला लेने में मदद करती हैं।

फिल्म लिओन- द प्रोफेशनल में शाहरुख खान का कैमियो नहीं होगा। मिली जानकारी के अनुसार सुजॉय घोष की अपकमिंग मूवी में किंग खान का अच्छा खासा लम्बा रोल होगा, जिसके लिए वो तैयारियां भी कर रहे हैं। शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को भी मदद कर रहे हैं ताकि वो स्क्रीन पर अच्छे से फाइटिंग कर पाए। वैसे आप किंग खान और सुहाना खान की ये मूवी देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article