वेब सीरीज

The Secret of Devkaali Review: देवकाली गांव के अभिशाप से मुक्त कराने आएगा देवदूत, परफेक्ट मसालेदार हॉरर ड्रामा है फिल्म

The Secret of Devkaali Review: नीरज चौहान निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजीबो-गरीब गाँव देवकाली की कहानी को दिखाया गया है जो दिखने में तो बेहद सुंदर है लेकिन उसके अंदर बहुत डरावने रहस्य दबे हुए हैं। अगर आप भी कुछ मसालेदार-हॉरर ड्रामा देखने का मन बना रहे हैं तो जाने से पहले पढ़ जाइए फिल्म का रिव्यू।

Image

The Secret of Devkaali Review

The Secret of Devkaali Review: नीरज चौहान-संजय मिश्रा स्टार मूवी 'द सीक्रेट और देवकाली' रिलीज हो गई है। हॉरर-ड्रामा और मजेदार कहानी से भरपूर फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पहले ही पसंद आ गया था। फिल्म में देवकाली नाम के गाँव की कहानी दिखाई गई है। यहां कोई भी कुदरत को नुकसान पहुंचाता है और पशु-पक्षियों को परेशान करता है तो खुद देवी मां आकर असुर का सर्वनाश करती है। फिल्म के अंत में समाज को बदलने वाला सुंदर संदेश भी दिया गया है। अगर आप भी कुछ मसालेदार-हॉरर ड्रामा देखने का मन बना रहे हैं तो जाने से पहले पढ़ जाइए फिल्म का रिव्यू।

क्या है फिल्म की कहानी

देवकाली फिल्म की कहानी एक ऐसे गाँव की है जिसपर देवी मां का प्रकोप है। कहानी माधव के किरदार पर बनी है, जो एक साधारण व्यक्ति है जिसे देवी का पुनर्जन्म या दिव्य अवतार माना जाता है। गाँव उथल-पुथल में फँसा हुआ है जहां जाति-आधारित राजनीति और हेमंत आचार्य की क्रूर अत्याचार से हर गाँव वाले को परेशान किया जा रहा है। हेमंत की हरकतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और वह अपने अत्याचारों से जान लेने पर उतर आया है। जैसे-जैसे अराजकता बढ़ती है, दिव्य शक्तियाँ माधव के माध्यम से एक मानव का रूप लेती हैं, जिसे सब कुछ ठिक करने के लिए चुना जाता है। लेकिन उसका रास्ता नैतिक दुविधाओं से भरा है - क्या माधव की मृत्यु वास्तव में शांति लाएगी, या बदला लेने की प्यास केवल और अधिक रक्तपात को जन्म देगी?

कैसा है कलाकारों का काम

नीरज चौहान फिल्म में लीड एक्टर हैं, जिनकी अदाकारी मे फिल्म को बांधा हुआ है। नीरज के अलावा संजय मिश्रा, महेश मांजरेकर, प्रशांत नारायणन और भूमिका गुरुंग ने शानदार अभिनय किया है। टीवी अदाकारा भूमिका गुरुंग की य़ह पहली फिल्म है मगर उन्होंने अपने काम से जान डाल दी है

फिल्म देखने लायक है या नहीं

नीरज चौहान ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में बैकग्राउन्ड म्यूजिक ने बेहतरीन काम किया है। कुछ सीन्स बहुत डरावने हैं जो आपको सीट से हिलने नहीं देंगे। हॉरर ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए। फिल्म की रेटिंग की बात करें तो इसे 3 स्टार रेटिंग दी गई है।

फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

निर्देशक: नीरज चौहान

निर्माता: नीरज चौहान, प्रिंस चौहान

बैनर: चौहान प्रोडक्शन

अवधि : 2 घंटा 13 मिनट

रिलीज की तारीख: 18 अप्रैल 2025

रेटिंग: 3 स्टार्स

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article