Hollywood Star in Rajinikanth Enthiran: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म एंथिरन (Enthiran) यानी ‘रोबोट’ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान (AR Rahman) ने दिया था और फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए एक इंटरनेशनल स्टार के साथ काम करने की बात भी हुई थी। ये कहानी सालों पुरानी है, लेकिन इसका कनेक्शन ऐसा है कि आज भी म्यूजिक और सिनेमा के फैंस इसे सुनकर हैरान हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि एस. थमन (S Thaman) ने किया खुलासा किया है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Michael 2 में सामने आएगी माइकल जैक्सन की अनसुनी कहानी, जाफर जैक्सन ने कहा- 'सब सवालों के जवाब मिलेंगे'
माइकल जैक्सन से मिलने पहुंचे थे एआर रहमान
म्यूजिक कंपोजर एस. थमन ने एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने खुलासा किया कि एआर रहमान की फिल्म रोबोट के लिए मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के साथ एक गाने पर काम करने की प्लानिंग थी। ये कोलैबोरेशन लगभग होने ही वाला था, लेकिन माइकल जैक्सन की अचानक हुई मौत की वजह से ये पूरा नहीं हो सका। ‘ऑनेस्ट टाउनहॉल’ शो पर बात करते हुए थमन ने कहा, “रोबोट के लिए रहमान गरु ने माइकल जैक्सन के साथ एक सिंगल प्लान किया था। उनकी मई में मुलाकात होनी थी, लेकिन उसी साल जून में पॉप स्टार की मौत हो गई। इससे पहले वे मिले भी थे, गाना तैयार किया था और वे रजनीकांत के लिए इसे कंपोज करना चाहते थे।” इस अधूरे कोलैबोरेशन को लेकर थमन ने आगे कहा, “हमारे लिए ये कितना बड़ा कोलैबोरेशन होता, जिंदगी भर की याद बन जाता।”
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Michael X Reviews: Jaafar Jackson की एक्टिंग ने दिलाई माइकल जैक्सन की याद, फैन्स की आंखें हुईं नम
एआर रहमान ने कही थी ये बात
एआर रहमान इससे पहले मलेशिया में एक फैन इंटरैक्शन के दौरान माइकल जैक्सन से अपनी मुलाकात के बारे में बात कर चुके हैं। ऑस्कर जीतने के तुरंत बाद रहमान की लॉस एंजिल्स में माइकल जैक्सन के घर पर उनसे मुलाकात हुई थी। उस याद को बताते हुए उन्होंने कहा था कि वो पल उनके लिए ‘दुनिया के सबसे ऊंचे मुकाम’ जैसा था। एआर रहमान ने कहा था, “मैंने ऑस्कर जीतने के अगले दिन एलए में उनके घर पर उनसे मुलाकात की थी। वो बहुत अच्छे थे, हमने म्यूजिक और दुनिया में शांति के बारे में बात की। उन्होंने कहा, अगला ‘वी आर द वर्ल्ड’ क्यों नहीं करते, फिर उन्होंने मुझे अपने बच्चों से मिलवाया। उन्होंने मुझे यह भी दिखाया कि वो दिल से कैसे डांस करते हैं।”
