These Stars Congratulates Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार मम्मी-पापा बने। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया, जिसकी खुशखबरी खुद कपल ने पोस्ट साझा कर दी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई एक और नन्ही परी को लेकर फैंस और स्टार्स ने उन्हें खूब बधाइयां दीं। वहीं इस मौके पर आदित्य धर ने भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट किया, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर Ranveer Singh का खास कदम, 1000 बच्चियों की शिक्षा के लिए बढ़ाया हाथ
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बेटी के जन्म पर सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें पैर का निशान बना हुआ था। इस फोटो पर लिखा था, "बेबी गर्ल का स्वागत है। दुआ, दीपिका और रणवीर।" पोस्ट को देख इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने कमेंट में लिखा, "पहले लक्ष्मी आई, अब सरस्वती भी आ गई। तुम दोनों के लिए बहुत-बहुत खुश हूं। परिवार में एक और नन्ही परी। भगवान उसपर कृपा बनाए रखें और उसे दुनिया का सारा प्यार और खुशी मिले।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह संग किए दर्शन

Deepika-Ranveer की पोस्ट पर आदित्य धर ने किया कमेंट
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पोस्ट पर करीना कपूर, अनिल कपूर, रवीना टंडन और आलिया भट्ट जैसे सितारों ने भी कमेंट कर शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर ने कमेंट किया, "बधाई हो, दो क्वीन।" अनिल कपूर ने लिखा, "ढेर सारी शुभकामनाएं। लड़कियां बेस्ट होती हैं।" सोनम कपूर ने कमेंट किया, "क्या सपना है, शुभकामनाएं।" रितेश देशमुख ने कमेंट किया, "क्या खबर सुनाई है, बहुत-बहुत बधाई। दुआ और उसकी छोटी बहन को ढेर सारा प्यार।" रवीना टंडन ने लिखा, "ढेर सारी बधाइयां। भगवान तुम सबपर कृपा बनाएं। डबल लक्ष्मी धमाका।" 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इविल आई इमोजी शेयर कर पोस्ट पर रिएक्शन दिया।
