टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सोफिया ने Salman Khan को कहा ‘हाइपोक्रिटिकल इडियट’, वायरल वीडियो पर फुटा एक्ट्रेस का गुस्सा

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2026, 04:40 PM IST

Sofia Hayat on Salman Khan Viral Video: सलमान खान के बिग बॉस 20 वाले अंदाज की चर्चा के बीच पुरानी कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने ऐसा दावा किया है, जिसने एक बार फिर पुराना मामला सुर्खियों में ला दिया।

Image

सोफिया हयात ने लगाई सलमान खान की क्लास (Image Source: IMDb/ Jio Hotstar)

Sofia Hayat on Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के वीकेंड का वार को लेकर चर्चा में हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और खासकर लोगों के लुक्स और बॉडी को लेकर किए जाने वाले कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर की। सलमान ने ट्रोल्स को जवाब देने के लिए शो में अपनी टी-शर्ट तक उतार दी। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। इसी बीच ‘बिग बॉस 7’ (Bigg Boss 7) की कंटेस्टेंट रह चुकीं सोफिया हयात (Sofia Hayat) ने सलमान के इस अंदाज पर सवाल उठाते हुए अपनी पुरानी बात सामने रखी है। तो चलिए जानते हैं सोफिया हयात ने क्या लिखा है।

सोफिया ने पुराना किस्सा किया याद

सोफिया हयात ने सलमान के उस वीडियो पर रिएक्ट किया, जिसमें वो बॉडी शेमिंग करने वालों को जवाब देते नजर आ रहे हैं। सोफिया ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए सलमान पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जब वो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा थीं, तब सलमान ने उनके शरीर और चेहरे को लेकर ट्रोलिंग की थी। सोफिया ने ये भी कहा कि उसी दौरान सलमान ने गौहर खान की बॉडी की तारीफ की थी। सोफिया हयात ने पोस्ट लिखते हुए सलमान खान को एक पाखंडी बेवकूफ बताया।

2013 में आया था बिग बॉस 7

सोफिया हयात साल 2013 में आए ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं। इस सीजन को सलमान खान ने ही होस्ट किया था और गौहर खान इसकी विनर बनी थीं। अब इतने साल बाद सोफिया ने उस दौर की अपनी कथित घटना को याद करते हुए सलमान के मौजूदा स्टैंड पर सवाल उठाया है। उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग सोफिया की बात का समर्थन करते नजर आए, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि ये पुरानी बात है और समय के साथ लोगों की सोच बदल सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article