Nora Fatehi Open Up On Bigg Boss 9: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाने वाली नोरा फतेही ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल से लोगों का खूब दिल जीता है। नोरा फतेही बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन कई मूवीज में उन्होंने सुपरहिट डांस नंबर्स भी दिये हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने से पहले नोरा फतेही टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' का हिस्सा भी बनी थीं। नोरा फतेही ने शो में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बताया कि वह सलमान खान के शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। साथ ही उन्होंने शो में कदम रखने से पहले मेकर्स के सामने शर्त रखी थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: रियलिटी शो में 11 साल बाद लौटे Gautam Gulati, 'बिग बॉस' के बाद फिर लिखेंगे जीत की कहानी
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने 'अनट्रिगर्ड पॉडकास्ट' में 'बिग बॉस 9' को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने कई सॉन्ग किये थे, लेकिन वो मुझे पैसे नहीं दे रहे थे। प्रोड्यूसर्स ने भले ही भुगतान किया हो, लेकिन एजेंसी नहीं दे रही थी। मुझे इंतजार करना पड़ रहा था। तभी उन्होंने मुझे कॉल करके पूछा कि बिग बॉस करना चाहती हो? मैं ऐसी थी कि नहीं मैं नहीं करना चाहती और तुम लोग मेरा दृष्टिकोण नहीं समझते हो। तभी उन लोगों ने कहा कि मुझे अच्छी खासी रकम मिल रही है। फिर मुझे लगा कि अच्छा ठीक है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की ट्रोलिंग पर भड़के Salman Khan, पैपराजियों को भी लताड़ते हुए बोले- अगली बार इन्हें चमाट मारो...
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बताया कि उन्होंने सलमान खान के 'बिग बॉस' को पहचान बनाने के जरिये के तौर पर देखा। एक्ट्रेस ने कहा, "ये बुरा नहीं है। ये एक प्लेटफॉर्म है और अगर आप स्मार्ट हैं तो ये घर-घर में पहचान दिला सकता है। मैं वाइल्डकार्ड एंट्री थी तो मैं लंबे वक्त तक वहां नहीं रहने वाली थी। हो सकता है कि मैं इसे किसी चीज से बदल भी सकूं।" नोरा फतेही ने बताया कि उन्होंने मेकर्स के सामने एक खास शर्त रखी।
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस बारे में आगे कहा, "मैं 'झलक दिखला जा' करना चाहती थी और ये उसी चैनल पर आ रहा था। तो मैंने उनसे कहा कि आप लोग झलक दो और बदले में मैं बिग बॉस करूंगी। ऐसे मुझे बदले में झलक दिखला जा मिला।" बता दें कि नोरा फतेही ने 'बिग बॉस 9' में 58वें दिन कदम रखा था और 83वें दिन वह शो से बाहर हो गईं।
