वेब सीरीज

Rise And Fall 2: करण पटेल ने बीच में ही छोड़ा शो, शहजाद पूनावाला बने 'अल्टिमेट रूलर'

Rise And Fall 2 Karan Patel Quit Show: एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर शो 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, करण पटेल ने शो को बीच में ही अलविदा कह दिया।

Image

Rise And Fall 2: करण पटेल ने शो को बीच में ही कहा अलविदा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rise And Fall 2 Karan Patel Quit Show: एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' ने दूसरे सीजन के साथ धूम मचाना शुरू कर दिया है। 'राइज एंड फॉल 2' में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स का गेम हर रोज नया रुख ले रहा है। जहां बीते सप्ताह शो से सिवेत तोमर को बाहर जाना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई की थी। वहीं अब 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर करण पटेल ने 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) को बीच में ही अलविदा कह दिया है। उनके अचानक शो छोड़ने पर फैंस भी हैरान हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पुलिस के हत्थे चढ़े Anurag Dobhal, ऋतिका चौहान के भाई पर किया जानलेवा हमला, बोलीं- मेरी मां पर भी हाथ उठाया

    करण पटेल के अचानक 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) से जाने की जानकारी डिजिटल न्यूज हब सहित कई सोशल मीडिया पेज ने दी है। डिजिटल न्यूज हब के ट्वीट के मुताबिक, करण पटेल ने स्वास्थ्य कारणों से 'राइज एंड फॉल 2' को बीच में ही अलविदा कह दिया है। बता दें कि करण पटेल इससे पहले 'द 50' में नजर आए थे। लेकिन उस शो को भी करण पटेल ने बीच में ही अलविदा कह दिया था। उनके 'राइज एंड फॉल 2' से अचानक जाने पर एक यूजर ने लिखा, "ये शो में आते ही क्यों हैं जब जाना होता है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या कास्टिंग की है, एक मारपीट की वजह से चला गया और दूसरा स्वास्थ्य के कारण चला गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2 में धमाकेदार एंट्री लेंगे श्रेया कालरा के ब्रॉयफ्रेंड Rishabh Jaiswal, पहले दिन करेंगे बवाल?

      शहजाद पूनावाला के हाथ लगी उपलब्धि

      बता दें कि 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) को लेकर एक और खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शहजाद पूनावाला नए अल्टिमेट रूलर बन चुके हैं। शहजाद पूनावाला लगातार अपनी गेम के लिए चर्चा में बने हुए हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि उनकी ये उपलब्धि गेम को क्या नया रुख देगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article