वेब सीरीज

Rise And Fall 2 में धमाकेदार एंट्री लेंगे श्रेया कालरा के ब्रॉयफ्रेंड Rishabh Jaiswal, पहले दिन करेंगे बवाल?

Rise And Fall 2 Wild Card Contestant: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। दावा है कि शो में ऋषभ जायसवाल आने वाले हैं।

Image

Rise And Fall 2-Rishabh Jaiswal (photo credit- instagram)

Rise And Fall 2 Wild Card Contestant: अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise And Fall 2) धमाल मच रहा है। इस रियलिटी शो में कुछ कंटेस्टेंट्स हैं, जो लगातार फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। इस लिस्ट में शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, काजल राघवानी का नाम है। शहजाद और स्वरा के पंगे शो में खूब हो रहे हैं, लेकिन इन सब ड्रामों के बीच मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को शो में लाने की प्लानिंग कर ली है और पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है। दावा है कि लॉकअप 2 की विनर श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋषभ जायसवाल (Rishabh Jaiswal) राइज एंड फॉल 2 में आने वाले हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इस हफ्ते इन 8 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टास्क में घरवालों ने दोस्तों पर किया वार

    ऋषभ जायसवाल की शो में होगी एंट्री ?

    रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में ऋषभ जायसवाल का नाम लगातार जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऋषभ जायसवाल इस शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह इस शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगे। हालांकि, अब तक ऋषभ की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट दिया गया है। ऐसे में फैंस भी अब मेकर्स के कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। फैंस ऋषभ को रियलिटी शो में देखना चाहते हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Salman Khan पर फूटा इमाम सिद्दीकी का गुस्सा, ओपन लेटर लिखकर भाईजान से मांगी सफाई

      ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिली ऋषभ जायसवाल को पहचान

      बता दें कि ऋषभ जायसवाल टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे। इस शो में एक्टर ने कृष बंसल का रोल निभाया था और उन्हें इस रोल के लिए खूब प्यार मिला। दावा किया जाता है कि जब ऋषभ ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री कर रहे थे, तभी उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला था लेकिन एक्टर ने बिग बॉस की जगह ये रिश्ता क्या कहलाता है चुना। वह इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में बिजी हैं लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा को सपोर्ट करने रियलिटी शो लॉकअप में भी आए थे। यहां पर ऋषभ के अंदाज पर फैंस फिदा हो गए थे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article