वेब सीरीज

'Panchayat' वाले वनराकस के फैन निकले PM Narendra Modi, बिनोद की भी की तारीफ

पंचायत सीरीज के किरदार वनराकस और बिनोद इंटरनेट पर वायरल हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इन दोनों के कायल हैं। हाल ही में उन्होंने इन दोनों से मुलाकात की और वीडियो भी शेयर किया।

Image

'Panchayat' वाले वनराकस के फैन निकले PM Narendra Modi, बिनोद की भी की तारीफ (Image Source: Social Media/AI)

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने देश की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ मुलाकात की। इस इवेंट से सामने आई प्रधानमंत्री मोदी की एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो पंचायत (Panchayat) सीरीज के दो मशहूर किरदारों के साथ मुलाकात करते दिख रहे हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हैं। हम बात कर रहे हैं बिनोद और बनराकस की, जिनके साथ पीएम मोदी ने मुलाकात की और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर किया। ये वीडियो जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरनेट पर शेयर किया, वैसे ही ये वायरल हो गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: "राजेश खन्ना की तरह तुम्हें भी बर्बाद कर देंगे...", 70's में सलीम-जावेद ने दी थी Rishi Kapoor को धमकी

PM Narendra Modi ने इंटरनेट पर शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अच्छे से पता है कि भारत का युवा क्या पसंद करता है और वो इस चीज को ध्यान में रखते हैं। पंचायत सीरीज से मशहूर हुए वनराकस और बिनोद को जब पीएम मोदी ने देखा तो उनके साथ खास बात की और बातचीत का ये वीडियो इंटरनेट पर भी शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "बिनोद के साथ कुछ बातें...।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Mouni Roy-Gaurav Chopra के इश्क को लगी थी नारायणी शास्त्री की नजर? 7 फेरों से पहले ही तहस-नहस हुआ सपना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं और खूब प्यार बरसाया है। इन सारे कमेंट्स के बीच में एक कमेंट ऐसा भी है जो सबका ध्यान खींच रहा है। ये कमेंट किसी और का नहीं बल्कि हमारे प्यारे बिनोद का ही है। बिनोद ने पीएम मोदी की वीडियो पर कमेंट किया है, "इस प्रेम और आशीर्वाद का तहे दिल से आभार…।"

मीम्स कल्चर को अच्छे से समझते हैं PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अच्छे से पता है कि मीम कल्चर का युवाओं के दिमाग पर कितना असर रहता है। यही कारण है कि उन्होंने बिनोद और वनराकस के साथ ये वीडियो बनाकर शेयर की है। इस वीडियो से ना केवल उनकी मुलाकात की चर्चा होगी बल्कि लोग पीएम मोदी के बारे में पॉजिटिव बातें भी करेंगे। वैसे आपके पीएम मोदी का ये वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article