Mouni Roy-Gaurav Chopra Relationship: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। चाहे करियर हो या फिर निजी जिंदगी, मौनी रॉय दोनों ही चीजों के कारण खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। मौनी रॉय का शादी के 4 साल बाद सूरज नंबियार से तलाक हो गया है। वहीं तलाक के कई दिनों बाद मौनी रॉय ने बताया कि उन्होंने अपने आपको कैसे संभाला। मौनी रॉय और सूरज नंबियार ने सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद शादी की थी। हालांकि ये शादी 4 साल में ही खत्म हो गई। इन सबसे इतर, मौनी रॉय का नाम यूं तो इंडस्ट्री के कई कलाकारों के साथ जुड़ता रहा है। लेकिन एक टीवी एक्टर के प्यार में मौनी रॉय इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने शादी तक का ऐलान कर दिया था। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि गौरव चोपड़ा थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ओह मैं गे ...', Mouni Roy ने सेक्सुएलिटी पर उठे सवाल का दिया मुंहतोड़ जवाब, Disha Patani संग जुड़ा था नाम
नारायणी शास्त्री संग ब्रेकअप के बाद बढ़ी गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय की नजदीकी
मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा की नजदीकियों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री संग ब्रेकअप के बाद गौरव चोपड़ा का नाम मौनी से जुड़ने लगा था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा ने एक साथ 'पति पत्नी और वो' में भी कदम रखा था। इतना ही नहीं, स्पॉट बॉय की रिपोर्ट की मानें तो मौनी रॉय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं जल्द ही गौरव से शादी करूंगी।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: वरुण धवन की मां का रोल निभाने पर ट्रोल हुई थीं Mouni Roy, अब एक्ट्रेस ने कहा, 'चीजें बड़ी बन...'

एक-दूजे के प्यार में दीवाने थे Mouni Roy-Gaurav Chopra
नारायणी शास्त्री के कारण हुआ मौनी रॉय-गौरव चोपड़ा का ब्रेकअप
मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा के शादी के चर्चे होने शुरू हो गए। लेकिन कुछ ही वक्त में दोनों की राहें अलग हो गईं। मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा के रिश्ते में खटास की वजह एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री बताई गईं। अफवाहें भी सामने आईं कि नारायणी शास्त्री के कारण गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय का ब्रेकअप हुआ है। हालांकि खुद गौरव चोपड़ा ने टाइम्स ऑफ इंडिया इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया।

गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री
मौनी रॉय-गौरव चोपड़ा के रिश्ते पर नारायणी शास्त्री ने कही थी ये बात
नारायणी शास्त्री ने स्पटबॉय संग बातचीत के दौरान मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा के ब्रेकअप का कारण साझा किया था। उन्होंने इस बारे में कहा था, "वे एक-दूजे के लिए बने ही नहीं थे। दोनों का स्वभाव बिल्कुल अलग है। मौनी एक बहुत प्यारी लड़की है। लेकिन देखा जाए तो मेरे और गौरव के बीच भी बात नहीं बनी थी ना? लेकिन हां मौनी और गौरव के रिश्ते का अंत अलग तरह से हुआ है। मैं गौरव के साथ दोस्त रहना चाहती हूं, लेकिन मौनी इस तरह से बिल्कुल नहीं सोचती है। लेकिन ठीक है ना, अलग-अलग लोग अलग तरह से सोचते हैं।"
इस एक्टर संग भी जुड़ा था मौनी रॉय का नाम
बता दें कि मौनी रॉय का नाम 'देवों के देव: महादेव' एक्टर के साथ भी जुड़ा था। मौनी रॉय और मोहित रैना ने इस शो में साथ में काम किया था। लेकिन मुंबई मिरर संग बातचीत में मौनी रॉय ने बताया कि उनका और मोहित रैना का कोई रिलेशनशिप नहीं है, साथ ही वो दोस्त तक नहीं हैं।
