वेब सीरीज

Lock Upp 2 में हुई Dheeraj Dhoopar की धाकड़ एंट्री, फराह-रितेश के शो में दिखाएंगे दम

Dheeraj Dhoopar Entry In Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार शो 'लॉकअप 2' की एंट्री होने वाली है। इस शो में धीरज धूपर भी अपना दम दिखाते नजर आएंगे।

Image

'लॉकअप 2' में हुई धीरज धूपर की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Dheeraj Dhoopar Entry In Lock Upp 2: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने धमाकेदार रियलिटी शो 'लॉकअप' के दूसरे सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर का 'लॉकअप 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा, जिसके लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। शिवांगी जोशी और राम कपूर के नाम पर तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही मुहर लग चुकी थी। वहीं अब 'लॉकअप 2' में टीवी के सुपरस्टार ने भी एंट्री की है। वह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर हैं। 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) में धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की एंट्री पर भी मुहर लग चुकी है। हाल ही में शो से जुड़ा उनका प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, स्टेज पर Shivangi Joshi को देख फैंस को लगा झटका

    धीरज धूपर 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) में अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अपने प्रोमो वीडियो में धीरज धूपर कहते नजर आए, "लोगों ने अभी तक मुझे मेरे किरदारों से पहचाना है। लेकिन अब वक्त आ गया है कि वे एक्टर के पीछे के चेहरे को भी पहचानें।" प्रोमो वीडियो में धीरज धूपर का स्वैग और स्टाइल देखने लायक रहा। इस वीडियो को साझा करते हुए धीरज धूपर ने लिखा, "आप लोगों ने पुकारा और मैं चला आया।" बता दें कि ये धीरज धूपर का दूसरा रियलिटी शो होने वाला है। इससे पहले उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' में हाथ आजमाया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो में कैद होंगी Mahhi Vij? अटकलों पर बोलीं- मुझे ऑफर मिला था और...
      Lock Upp 2: 27 जून से शुरू होगा शो

      Lock Upp 2: 27 जून से शुरू होगा शो

      इस दिन शुरू होगा 'लॉकअप 2'

      'लॉकअप 2: सच या सजा' की शुरुआत नेटफ्लिक्स पर 27 जून से होने वाली है। शनिवार से बुधवार रात 8 बजे इसका एपिसोड नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगा। 'लॉकअप 2' को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करने वाले हैं, जिसमें 12 कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। बता दें कि इनके अलावा सुनीता आहूजा, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और कुशा कपिला जैसे स्टार्स का नाम भी सामने आया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article