टीवी मसाला

Lock Upp 2: शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, स्टेज पर Shivangi Joshi को देख फैंस को लगा झटका

Lock Upp 2 Confirm Contestants: रियलिटी शो लॉकअप की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें लॉकअप के तीन कंफर्म कंटेस्टेंट्स से पर्दा उठा दिया है। शिवांगी जोशी को शो में देखकर फैंस हैरान हैं।

Image

lock upp 2 (photo credit- you tube)

Lock Upp 2 Press Conference: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 का ऐलान एकता कपूर (Ekta Kapoor) पहले कर चुकी हैं। इस शो की शुरुआत 27 जून से नेटफ्लिक्स पर होने वाला है और शो को होस्ट रितेश देशमुख-फराह खान करने वाले हैं। अब शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) के मेकर्स की तरफ से पहली प्रेस कन्फ्रेस रखी गई, जिसमें एकता कपूर ने अपने शो के तीन कंटेस्टेंट्स का ऐलान कर दिया है। इस शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट राम कपूर बने हैं, जिन्होंने स्टेज पर काफी मस्ती की। इस शो की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) बनीं, जिनका रियलिटी शो में आना ही फैंस के लिए शॉकिंग रहा है और तीसरा नाम पामाला सेरेना का है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: सेट पर आखिरी दिन Farrhana Bhatt की दिखी सांप के साथ दोस्ती, फोटोज ने मचाया भौकाल)

धमाकेदार अंदाज में शुरू हुई लॉकअप 2 की प्रेस कॉन्फ्रेस

एकता कपूर ने अपने शो लॉकअप 2 की लॉन्चिंग काफी हंसी मजाक के साथ की। सबसे पहले स्टेज पर रितेश देशमुख और फराह खान को बुलाया गया, जो इस शो को होस्ट करने वाले हैं। दोनों ही शो के जेलर होंगे, जिनके इशारे पर कंटेस्टेंट्स नाचने वाले हैं। इसके बाद राम कपूर को बुलाया गया, जिनके साथ एकता कपूर ने काफी मस्ती की। एकता कपूर ने स्टेज पर बताया कि वह राम कपूर को लॉकअप में भेजने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने इस पल का काफी समय तक इंतजार किया है। इसके बाद शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना को स्टेज पर बुलाया गया। दोनों की एंट्री स्टेज पर काफी रॉकिंग हुई। शिवांगी और पामाला स्टेज पर जेल के बने एक सेट में खड़ी होकर आईं। यहां पर शिवांगी को देखकर हर कोई हैरान रह गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जुड़वां बच्चों का पिता बनने बाद कितनी बदली Vivek Dahiya की जिंदगी? एक्टर ने कहा, 'काम से ब्रेक लेना पड़ा')
lock upp 2

lock upp 2 (photo credit- instagram)

    छोटा पैकेट बड़ा धमाका निकलीं शिवांगी जोशी

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमाम स्टार्स से मीडिया ने काफी सवाल किए। इस मौके पर शिवांगी जोशी से भी पूछा गया कि वह शो की कॉन्ट्रोवर्सी और तमाम विवाद को कैसे संभालेंगी? इस पर सभी ने सोचा कि शिवांगी कोई तगड़ा जवाब देंगी, लेकिन एक्ट्रेस ने एक लाइन में सबकी बोलती बंद कर दी। शिवांगी ने कहा, 'ये सब पता लगाने के लिए आपको रोज शो देखना होगा।' शिवांगी का जवाब सुनकर हर कोई हंस पड़ा और खूब तालियां बजीं। स्टेज पर शिवांगी जोशी ने ये भी कहा कि वह जानती हैं कि लोग उन्हें याद देखकर हैरान हो गए होंगे। इस मौके पर उन्होंने खुद को छोटा पैकेट बड़ा धमाका बताया।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article