वेब सीरीज

Joram Ott Release: मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां दे सकते हैं फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 2, 2024, 03:10 PM IST

Joram Ott Release: मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम बॉक्स ऑफिस पर 8 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज के साथ मोहम्मद जीशान आयूब, स्मिता तांबा और तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिका में थे। दर्शक इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया है।

Image

Joram (credit pic: instagram)

Joram Ott Release: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर की फिल्म जोरम को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। एक्टर के काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को देवशीष मखीजा ने डायकरेक्ट किया था। फिल्म को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इस फिल्म को जी स्टूडियो को बेच दिया है।

जी स्टूडियो और मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। जोरम में एक पिता की जर्नी को दिखाया गया है। फिल्म में मोहम्मद जीशान आयूब, स्मिता तांबा और तनिष्ठा चटर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।

अमेजन प्राइम पर देखें जोरम

जोरम ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मैं काम किसी के वैलिडेशन के लिए नहीं करता हूं। मुझे लगता है कि ये प्रोजेक्ट शानदार है तो मैं काम करता हूं। मुझे इस बात से मतलब नहीं है कि लोग क्या कहते हैं। मैं अपने लिए काम करता हूं। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। हाल ही में एक्टर की द किलर सूप नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में मनोज के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article