The Crew Release Date Announced: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तब्बू (Tabu) की मोस्ट अवेटेड फिल्म द क्रू (The Crew) के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। पहली बार ये तीनों एक्ट्रेसेस साथ में काम कर रही हैं। तीनों को बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो को काफी यूनिक रखा गया है। प्रोमो में किसी भी एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को रिया कपूर डायरेक्ट कर रही है। ये फिल्म इस साल 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करीना ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा है, कुर्सी की पेटी बांध ले... पॉपकॉर्न के साथ तैयार हो जाए। द क्रू इस मार्च महीने में रिलीज हो रहा है।
द क्रू की रिलीज डेट हुई अनाउंस
द क्रू से कृति सेनन बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। तीनों एक्ट्रेसेस इस फिल्म में अनोखे अंदाज में नजर आने वाली हैं जिसकी एक छोटी सी झलक प्रोमो में देखने को मिली है। तीनों स्टार्स क्रू के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। द क्रू के अलावा कृति सेनन की कई फिल्म पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस की शाहिद के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज होगी। ये फिल्म इस महीने 8 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं, करीना के पास भी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
