Ali Fazal-Sonali Bendre’s Next Series: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अली फजल और 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की जोड़ी लोगों के बीच एक शानदार सीरीज लेकर आने वाली है। अली फजल (Ali Fazal) और सोनाली बेंद्रे की इस मूवी को 'पाताल लोक' निर्देशक प्रोसित रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीरीज को शूटिंग शुरू कर दी गई है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अली फजल और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) की ये फिल्म रियल बेस्ड इवेंट्स पर बेस्ड होगी।
बताया जा रहा है कि अली फजल और सोनाली बेंद्रे की ये सीरीज कथित तौर पर कुख्यात रंगा-बिल्ला हत्याकांड पर आधारित होगी, जिसे दिल्ली के हाई-प्रोफाइल अपराधों में गिना जाता है। यह मामला 1978 का है, जिसमें भाई-बहन गीता और संजय चोपड़ा को किडनैप कर मार दिया गया था। दोनों बच्चों का अपहरण कुलजीत सिंह और जसबीर सिंह ने किया हैं, जिन्हें रंगा-बिल्ला के नाम से जाना जाता है।
बता दें ये दोनों अक्सर कार चुराने के लिए जाने-जाते थे। लेकिन उन्होंने जब एक कार चुराई तो उसमें बच्चों को देखने एक बाद उन्होंने अपनी पूरी प्लानिंग बदल दी थी। इस घटना ने पूरी दिल्ली को हिलाकर रख दिया था। इस मामले ने अपहरण और बाल सुरक्षा से संबंधित सख्त कानूनों को बनाने में भी अहम रोल निभाया था। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बात को कन्फर्म नहीं किया है कि ये कहानी रंगा-बिल्ला की कहानी पर आधारित होगी। प्रोसित रॉय ने लोकप्रिय सीरीज 'पाताल लोक' को भी डायरेक्ट किया था। इस सीरीज में जयदीप अहलावत ने अहम रोल निभाया था।
