टीवी मसाला

Dhanashree Verma और युजवेंद्र चहल की शादी थी जल्दबाजी में लिया गया फैसला! खुद क्रिकेटर बोले- फ्लो में चीजें हुईं

Yuzvendra Chahal Open Up On Marriage Decision With Dhanashree Verma: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपने तलाक के कारण खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दिये इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को डेट करने और उनसे शादी करने के फैसले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- युजवेंद्र चहल/धनश्री वर्मा इंस्टाग्राम

Yuzvendra Chahal Open Up On Marriage Decision With Dhanashree Verma: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने जहां साल 2020 में शादी रचाई थी तो वहीं साल 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि आधिकारिक रूप से अलग होने से पहले ही युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की दूरियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। वहीं हाल ही में आरजे शमानी संग पॉडकास्ट में युजवेंद्र चहल ने अपनी और धनश्री वर्मा की शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि वह ये नहीं समझ पाए कि उनकी और धनश्री वर्मा की शादी जल्दबाजी में लिया गया फैसला थी या कुछ और। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि उन्होंने और धनश्री ने कुछ महीने एक-दूजे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने पॉडकास्ट में बताया कि धनश्री वर्मा संग उनकी शादी फ्लो-फ्लो में हुई थी। क्रिकेटर ने कहा, "मेरे लिए सबसे मुश्किल था परिवार और गेम को एक समान वक्त देना। वो मेरी डांस टीचर थी। हम लॉकडाउन के बाद मिले थे और 4 से 5 महीने बाद ही चीजें तय हो गईं। उसके बाद वो काम की वजह से मुंबई रहने लगी और फिर हफ्ते में तीन बार गुरुग्राम आती थी। हमने तभी तय किया कि चीजें काम नहीं कर पा रही हैं। मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि शादी जल्दबाजी में लिया गया फैसला थी या कुछ और। चीजें बहाव में हो गईं।"

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपनी और धनश्री वर्मा की शादी के सिलसिले में कहा, "चीजें ऐसी हैं कि आप चाहते भी हो और नहीं भी। दो साल हो गए हैं और मैं इस चीज पर (दोबारा रिलेशनशिप में आने के फैसले पर) आश्वस्त नहीं हूं। हो सकता है भविष्य में मैं अपना फैसला बदल दूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article