टीवी मसाला

RJ Mahvash को चुपके-चुपके डेट कर रहे हैं यूज़वेन्द्र चहल!! उड़ रही अफवाहों पर क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

Yuzvendra Chahal on Dating RJ Mahvash: अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में यूज़वेन्द्र चहल( Yuzvendra Chahal) ने डेटिंग रुमर्स पर सफाई दी है। तलाक के बाद उन्होंने आरजे महवश के साथ अपना नाम जुडने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सब सही-सही बताया है कि क्या हुआ था और इसका क्या असर पड़ा।

Image

Image Source: Social Media Viral Post

Yuzvendra Chahal on Dating RJ Mahvash: इंडियन क्रिकेटर यूज़वेन्द्र चहल( Yuzvendra Chahal) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनश्री वर्मा( Dhanshree Verma) संग तलाक के बाद यूज़वेन्द्र की लाइफ लाइमलाइट में आ गई। हालांकि कभी भी यूज़वेन्द्र ने अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा चर्चा करने का मौका नहीं दिया। लेकिन इस बार उन्होंने खुलकर बताया कि वह आरजे महवश( RJ Mahvash) के साथ क्यों घूमते हैं। तलाक के बाद अपनी डेटिंग लाइफ पर यूज़वेन्द्र ने रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या खुलासा किया

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में यूज़वेन्द्र चहल( Yuzvendra Chahal) ने डेटिंग रुमर्स पर सफाई दी है। चहल ने फिलहाल किसी के साथ रिश्ते में होने से साफ इनकार कर दिया । जब उनसे पूछा गया कि क्या महवश या किसी और के साथ कुछ चल रहा है उन्होंने राज शमनी के पॉडकास्ट पर बताया कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। लोग जो चाहें सोच सकते हैं। महवश या किसी और के साथ कुछ भी नहीं चल रहा। जब उनसे दोबारा प्यार में पड़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, इसमें समय लगेगा। मुझे खुद को संभालने की ज़रूरत है। मुझे दोबारा प्यार में पड़ने से डर नहीं लगता, लेकिन मुझे उस इंसान को खोने का डर है क्योंकि मैं पूरे दिल से उससे जुड़ जाता हूँ।

उन्होंने बताया, पहली बार, जब मुझे किसी के साथ देखा गया, तो लोगों ने तुरंत हमें जोड़ना शुरू कर दिया। यहाँ तक कि उन्होंने भी इस पर सफाई दी, लेकिन उनके लिए यह बहुत मुश्किल था। उन्हें घर तोड़ने वाली कहा गया, लोगों ने बहुत भद्दी बातें कहीं। मुझे बहुत बुरा लगा। चहल ने कहा कि महवश ने उनके जीवन के सबसे बुरे दौर में उनका साथ दिया था, और उन्हें बेवजह विवादों में घसीटे जाने पर उन्हें बहुत दुख हुआ। तलाक के बाद अपने दिल के हाल पर क्रिकेटर ने जवाब दिया कि वह पूरी तरह से टूट गए और अपने काम पर भी ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article