Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 August, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते 16 सालों से टीवी पर छाया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो में लगातार ऐसे महाट्विस्ट भी आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि गीतांजली मायरा से मिलने के लिए उदयपुर आती है। वहीं अभिरा मायरा को गीतांजली के साथ खुश देखकर उसे खुद से दूर करने का फैसला कर लेती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
मायरा की यादों को जिंदगी से मिटाने की कोशिश करेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मायरा को खुद से दूर करने के बाद अभिरा बिल्कुल गुमसुम हो जाएगी। उसकी हालत देखकर अंशुमन के साथ-साथ दादीसा और विद्या भी हैरान होंगे। वहीं अभिरा बाद में अपने परिवार से कहेगी कि वो मायरा का नाम नहीं सुनना चाहती है। वो मुझे अपनी मां नहीं मानती है। तभी अंशुमन के पास अरमान का फोन आता है, जिसे देख अंशुमन भड़क जाता है। लेकिन अरमान कहता है कि मुझे एक मौका चाहिए, तुम प्लीज अभिरा के साथ मुझसे मिलने आ जाओ।
अभिरा को अरमान के पास लेकर जाएगा अंशुमन
अंशुमन पहले तो अभिरा को अरमान के पास ले जाने से मना कर देगा, लेकिन दादीसा उसे ऐसा करने के लिए कहेंगी। वो अंशुमन को बताएंगी कि अरमान दोषी नहीं है, क्योंकि सच छुपाने के लिए उन्होंने ही कहा था। अंशुमन अभिरा को अरमान से मिलाने के लिए लाएगा, लेकिन जैसे ही अभिरा को इस बारे में पता चलेगा, वो नाराज हो जाएगी। यहां तक कि अरमान को देखकर भी उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाएगा।
गीतांजली के किये पर पानी फेरेगा अरमान
अरमान मायरा को वापिस उदयपुर जाने के लिए कहेगा। इसपर गीतांजली कहेगी कि उसे वहां अच्छा नहीं लग रहा था। ऐसे में अरमान उसे खरी-खोटी सुनाते हुए बोलेगा कि वो वहां रही ही कितनी देर है, तुमने उसे रहने ही कहां दिया। मायरा उदयपुर जाने से मना करेगी, लेकिन अरमान उसे समझाएगा कि तुम एक मौका तो अभिरा को दे सकती हो, क्योंकि तुम उसके साथ रही हो। जो गलती मैंने की वो तुम मत करो। वहीं जब गीतांजली अरमान को रोकेगी तो दिल की भड़ास निकालते हुए कहेगा, "तुम्हें ही मायरा को समझाना होगा। वरना मैं समझुंगा कि तुम्हारा प्यार मायरा के लिए मतलबी है।"
मायरा संग दोस्ती से शुरुआत करेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अंशुमन मायरा को लेकर कैफे में जाते हैं, जहां मायरा अभिरा का फोन चोर से वापिस लेने में मदद करती है। ऐसे में अभिरा दोस्ती का हाथ मायरा की तरफ बढ़ाती है और रिश्ते की शुरुआत करने के लिए कहती है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कहानी क्या मोड़ लेगी।
